
साई कॉलेज में हुई भगवान गणेश की आराधना
अम्बिकापुर। Ganeshotsav: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को कल्चरल कमेटी के तत्वावधान में भव्य गणेशोत्सव मनाया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने मां पार्वती, भोले शंकर और प्रथम पूज्य गणेश की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
विद्यार्थियों ने दिया जीवन का संदेश

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शंकर का रौद्र रूप प्रस्तुत कर जीवन का संदेश दिया तो उनके गणों ने प्रकृति की भंगिमा को दिखाया। गणेश परिक्रमा, गणेश वंदना में ध्वनि की तीव्रता के साथ कदमों की चपलता दिखी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान गणेश पूज्य हैं। उनकी आराधना से परिवार में समृद्धि आती है।

कार्यक्रम के दौरान कल्चरल कमेटी प्रभारी डॉ. जसप्रीत कौर, एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन. शर्मा, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Hindi Day: अभिव्यक्ति का साधन है भाषा








Users Today : 104

