Home » शिक्षा » Seva Sankalp Diwas: सेवा संकल्प दिवस पर दायित्व निर्वहन की प्राचार्य ने दिलायी शपथ

Seva Sankalp Diwas: सेवा संकल्प दिवस पर दायित्व निर्वहन की प्राचार्य ने दिलायी शपथ

[the_ad id="14540"]
Seva Sankalp Diwas
  • साई कॉलेज में मना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन

अम्बिकापुर। Seva Sankalp Diwas: श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में गुरूवार को सेवा संकल्प दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी प्राध्यापकों को सेवा संकल्प दिवस की शपथ दिलायी।

इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां

विकसित भारत 2047 को लक्ष्य पूरा करना है

Seva Sankalp Diwas

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का सम्बोधित करते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि, विकसित भारत 2047 को लक्ष्य पूरा करना हमारा दायित्व है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य और दायित्वों का निर्वहन करेगा।

परिश्रम से बनेगा भविष्य का भारत

Seva Sankalp Diwas

उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा से ही देश स्वस्थ बनेगा। विद्यार्थियों को आह्वान करते हुए कहा कि आप ज्ञान आधारित समाज के नींव है। आपके परिश्रम से भविष्य का भारत बनेगा। कार्यक्रम के दौरान देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती मनायी गयी।

कार्यक्रम के दौरान एनईपी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग की प्रभारी अध्यक्ष डॉ. जसप्रीत कौर तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Hindi Day: अभिव्यक्ति का साधन है भाषा

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?