
साई कॉलेज में मना विश्व ओजोन दिवस
अम्बिकापुर। World Ozone Day: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साईंस क्लब, इको क्लब एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व ओजोन दिवस बुधवार को मनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि दुनिया को बचाने के लिए ओजोन परत को क्षरण को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से धरती गर्म होती जा रही है। इस गर्मी का कारण अंधाधुंध कार्बन का उत्सर्जन है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य का आह्वान करते हुए हरियाली का संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
जैव विविधता और गैसों के संतुलन को बनाये रखना होगा

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए इको क्लब प्रभारी डॉ. अरविन्द तिवारी ने कहा कि ग्लोबल एक्शन फार द कूलर प्लेनेट थीम पर काम करना होगा। वैश्विक स्तर पर पृथ्वी की जैव विविधता और गैसों के संतुलन को बनाये रखना होगा। वायुमंडल को विषैली गैसों को चेम्बर नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने जरूरत के अनुसार ऊर्जा के प्रयोग का आह्वान किया।
किगाली समझौता के बारे में बताया

इस अवसार पीयूष गुप्ता ने ग्रीन टेक्नॉलाजी तथा रागिनी तिवारी ने मांट्रियल प्रोटोकाल से किगाली समझौता के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का साईंस क्लब प्रभारी संचालन दीपक तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्राध्यापक रेखा हलदार, स्वाती शर्मा, तूलिका सिन्हा, डॉ. कंचन साहू ने सहयोग किया।

इस अवसर पर आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, शिक्षा संकाय के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य तथा वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग की प्रभारी डॉ. जसप्रीत कौर तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पोस्टर पर दिखा ओजोन संरक्षण का संदेश
ग्लोबल एक्शन फार द कूलर प्लेनेट थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें विद्यार्थियों ने कार्बन उत्सर्जन, गैसों का अनियंत्रित उपयोग, कारखानों से निकलने वाले धुएं को दिखाया। ग्लोबल वार्मिंग की चिंता दिखा तो दूसरी ओर पृथ्वी की छतरी ओजोन बचाने का संदेश दिया गया।
इसे भी पढ़ें- Seva Sankalp Diwas: सेवा संकल्प दिवस पर दायित्व निर्वहन की प्राचार्य ने दिलायी शपथ








Users Today : 107

