
रैली निकाल बनायी मानव श्रृंखला
लखनपुर। Seva Sankalp Divas: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर में प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव के नेतृत्व में सेवा संकल्प दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इसे भी पढ़ें- Awareness Program: डिजिटल अरेस्ट व फ्रॉड से कैसे बचें? लखनपुर पुलिस ने छात्राओं को दिए टिप्स
विकसित भारत को लक्ष्य 2047 को पाने का लिया संकल्प

प्राचार्य ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर संकल्प लें कि हम विकसित भारत को लक्ष्य 2047 में अवश्य प्राप्त करेंगे। देश का आदर्श नागरिक बन कर साक्षरों को शिक्षित बनायेंगे। उल्लास कार्यक्रम में सहभागिता निभायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी शिक्षक, विद्यार्थियों को शपथ दिलायी।
साक्षरता रैली निकाली

शिक्षक और विद्यार्थियों ने साक्षरता रैली निकाली जो स्कूल परसिर से प्रारम्भ को नगर भ्रमण के उपरांत विद्यालय पहुंच कर सभा में परिणत हो गयी। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला कर बना कर साक्षरता का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और विद्यार्थी शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें- Education News: लखनपुर में हर्षोल्लास के साथ मना शाला प्रवेशोत्सव








Users Today : 108

