Home » बिज़नेस » Stock Market Updates: अचानक उछला बाजार, तेज हुआ IT स्टॉक्स, निफ्टी भी 25000 के पार

Stock Market Updates: अचानक उछला बाजार, तेज हुआ IT स्टॉक्स, निफ्टी भी 25000 के पार

[the_ad id="14540"]
Stock Market Updates

मुंबई। Stock Market Updates:  कई दिनों के उतार चढ़ाव के बाद आज अचानक से शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला। आज आईटी और फाइनेंस स्टॉक्स ने मोर्चा संभाल लिया है। बाजार में सबसे ज्यादा 4.40 फीसदी के उछाल पर श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस के शेयर रहे। इसके बाद टीसीएस में 2.63 फीसदी और अपोलो हॉस्पिटल में 2.84 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें- Stock Market Crash: बाजार में भूचाल, 4 लाख करोड़ डूबे, रिलायंस और टाटा के शेयर भी गिरे

तीसरे दिन तेज रहा बाजार

Stock Market

बता दें कि, शेयर बाजार में ये तेजी लगातार तीसरे दिन देखने को मिल रही है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को दोपहर ढाई बजे तक सेंसेक्स में करीब 550 अंकों और निफ्टी में 165 अंकों का उछाल आया।  Nifty इंडेक्स भी 25 हजार से ऊपर रहा। वहीं सेंसेक्स (Sensex) 81,750 की ऊंचाई पर है।

हालांकि, सोमवार को शुरुआत में निफ्टी सुस्ती दिखी, लेकिन फिर अचानक से तेजी आ गई और रही सही कसर आईटी और फाइनेंस स्टॉक्स ने पूरी कर दी। सबसे ज्यादा श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस के शेयर में 4.40 फीसदी, टीसीएस में 2.63 फीसदी और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर्स में 2.84 फीसदी  का उछाल देखने को मिला।

एनएसई के निफ्टी में भी उछाल

Stock Market

कारोबार की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 81,207.17 के स्तर से मामूली बढ़त 81,274.79 के साथ खुला और कुछ देर तक सुस्त रहा, लेकिन एक घंटा बीतने के साथ ही कारोबार में अचानक से तेजी आ गई और ये 300 अंक से अधिक की ऊंचाई 81,357 पर जा पहुंचा। सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी में अचानक से उछाल आया।

इन कंपनियों के शेयर गिरे

इसकी ओपनिंग अपने पिछले बंद 24,894.25 से थोड़ी अधिक बढ़त 24,916.55 पर हुई और फिर अचानक से इसकी चाल तेज हो गई। ये 24,989.95 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान Apollo Hospitals, Max Health,  Axis Bank, Shriram Finance,  Bajaj Finance और TCS के शेयर्स की चाल सबसे तेज रही। वहीं टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, Tata Motors, SBI Life Insurance, Cipla और Asian Paints के शेयर्स में गिरावट देखने को मिली।

 

इसे भी पढ़ें- Stock Market Updates: ट्रंप के टैरिफ से लुढ़का भारतीय शेयर बाजार, फार्मा कंपनियां भी मुश्किल में

 

नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले  किसी मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?