Home » क्राइम » Explosion In Firecracker Factory: चार मजदूरों की मौत, 27 घायल, मलबे में तब्दील हुई दो मंजिला इमारत

Explosion In Firecracker Factory: चार मजदूरों की मौत, 27 घायल, मलबे में तब्दील हुई दो मंजिला इमारत

[the_ad id="14540"]
Explosion In Firecracker Factory

चण्डीगढ़-पंजाब। Explosion In Firecracker Factory: पंजाब के मुक्तसर स्थित लंबी हलके के समीप स्थित गांव सिंघेवाला-फतूहीवाला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेतों में बनाई गई एक पटाखा फैक्ट्री में बीती रात बड़ा विस्फोट हो गया। इस घटना में फैक्ट्री में काम कर रहे चार लोगों की मौके पर हो मौत हो गई जबकि लगभग 27 मजदूर गंभीर रूप से घायल है। हालांकि अभी घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।

इसे भी पढ़ें- Plane crash: रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ विमान, तेज विस्फोट के साथ लगी आग, पायलट की मौत

घायलों को भेजा गया एम्स

Explosion In Firecracker Factory

विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गये। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मय फ़ोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायलों को बठिंडा के एम्स में भर्ती कराया गया है।

दो किमी तक सुनाई पड़ी आवाज

बताया जा रहा है कि, विस्फोट इतना भीषण था कि, फैक्टरी की दो मंजिला इमारत पल भर में मलबे में बदल गई और इसकी अवाज करीब दो किलो मीटर तक सुनी गई।  रात करीब साढ़े 12 बजे जब ये हादसा हुआ था, उस वक्त भी फैक्ट्री में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। दरअसल, यहां दो शिफ्टों में काम होता है। फैक्टरी में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के रहने वाले ठेकेदार राज कुमार की देखरेख में होता है।

तैयार पटाखे भी बरामद

Explosion In Firecracker Factory:

घटना के बाद से राजकुमार फरार हैं। हादसे के बाद जब पुलिस ने मौके की छानबीन की, तो वहां कार्सेर कंपनी के बक्सों में भी तैयार पटाखे रखे हुए थे। कंपनी के खाली बक्सों से भरा हरियाणा नंबर का एक छोटा हाथी भी वहां खड़ा था। कहा जा रहा है कि, अगर आग इन बक्सों तक पहुंच जाती, तो हादसा और गंभीर हो सकता था और मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती थी।

दो शिफ्टों में होता था काम

फैक्ट्री में काम करने वालों का कहना है कि, यहां अधिकतर प्रवासी श्रमिक हैं, जो पैकिंग यूनिट में काम करते हैं। यहां दो शिफ्टों में करीब 40 कर्मचारी काम करते थे, जिनमें से अधिकतर यूपी और बिहार के हैं। इनमें से कुछ अपने परिवार के साथ यहां रहते थे। हादसे के बारे में बात करते हुए कारीगर अरुण सक्सेना ने बताया कि,  वे फैक्टरी के सामने खुले में ही सो रहे थे, तभी देर रात अचानक से तेज विस्फोट हुआ, जिससे उनकी आंख खुल गई। उन्होंने कहा, वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही दो मंजिला बनी फैक्टी की इमारत धराशायी हो गई। इस घटना में बड़ी संख्या में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए हैं।

बचाव कार्य में जुटे डेरा सच्चा सौदा के कार्यकर्ता

Explosion In Firecracker Factory:
लंबी के ही रहने वाले जसपाल सिंह का कहना है कि, ये यह फैक्ट्री सिंघे वाला-फुतूहीवाला के तरसेम सिंह नामक व्यक्ति की है और उनके पास फैक्ट्री संचालन का लाइसेंस भी है। उन्होंने बताया कि, प्रारंभिक तौर पर चार लोगों की मौत होने का पता चला है जबकि 27 लोग घायल हुए हैं। मलबे के नीचे से तीन शव निकाले गए हैं। राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। घटनास्थल पर डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ग्रीन एस फोर्स के कार्यकर्ता राहत कार्य में लगे हुए हैं और हाइड्रो मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।

दोषियों को नहीं बक्शा जायेगा

सूचना मिलने पर एसएसपी डा. अखिल चौधरी, एसपी (डी) मनमीत सिंह, लंबी के डीएसपी जसपाल सिंह और थाना किल्लियांवाली के प्रभारी कर्मजीत कौर भी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये हैं। एसएसपी ने भी चार लोगों की मौत की पुष्टि  की। उन्होंने कहा, घायलों का इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसे बक्शा नहीं जायेगा।

 

इसे भी पढ़ें- Massive Explosion In Bareilly: बरेली में हुआ भीषण विस्फोट, पुलिस ने बटोरे लोगों के चीथड़े

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?