Home » शिक्षा » Vikas Divas: AI को संसाधन बना कर लिखेंगे विकसित भारत की इबारत- डॉ. राजेश

Vikas Divas: AI को संसाधन बना कर लिखेंगे विकसित भारत की इबारत- डॉ. राजेश

[the_ad id="14540"]
Vikas Divas
  • नेहरू युवा केन्द्र और साई कॉलेज संयुक्त तत्वावधान में मना विकास दिवस

अम्बिकापुर। Vikas Divas:  श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नेहरू युवा केन्द्र और श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास दिवस मनाया गया, जिसमें विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की रूपरेखा प्रस्तुत किया गया।

इसे भी पढ़ें- Women Health And Hygiene: सशक्त महिला को चाहिए बेहतर स्वास्थ्य- डॉ. राजेश श्रीवास्तव

 विकसित भारत के लिए एकजुट होना होगा

Vikas Divas

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि राज्यों के विकास से ही देश का विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो देश के लिए विकसित भारत का स्वप्न देखा है। उसे प्रत्येक भारतीय को प्राप्त करना है। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि, विकसित भारत @1947 का जो लक्ष्य दिया गया है। उसके अनुरूप प्रत्येक वर्ष तैयारी करना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य समृद्ध भारत से हासिल होगा। जल, जंगल, जमीन हमारे संसाधन हैं। इसका उपयोग मानव विकास के लिए किया जाना चाहिए।

देश में बड़ा मुकाम हासिल किया है

डॉ. श्रीवास्तव ने आजादी के पूर्व भारत और प्रदेश की स्थिति और वर्तमान छत्तीसगढ़ और भारतीय प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 75 वर्षों में बुनियादी जरूरतों के साथ देश और प्रदेश ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। ज्ञान आधारित समाज बनाने के लिए तकनीकी ज्ञान, कौशल को उपयोग में लाना होगा। उन्होंने कहा कि विकास की राह में कृत्रिम बुद्धि (AI) हमारा सहयोगी बन चुका है। AI को तकनीकी संसाधन बना कर विकसित भारत की इबारत लिखी जायेगी।

आधी आबादी का पूरा योगदान रहेगा

Vikas Divas

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. अलका पांडेय ने कहा कि विकसित भारत बनाने में आधी आबादी का पूरा योगदान रहेगा। महिलायें आत्मनिर्भर होंगी तो समाज भी आत्मनिर्भर बनेगा। आत्मनिर्भरता के लिए महिलाओं को शिक्षित होना पड़ेगा। शिक्षित महिला ही परिवार, समाज की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. वर्षा शर्मा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच से ही स्वस्थ भारत का निर्माण होगा। हमें अपने परिवेश को स्वच्छ रखना होगा और दूसरों को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित करना होगा।

आगे आएं युवा

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. जगमीत कौर ने कहा कि लैंगिक समानता के लिए युवाओं को आगे आना होगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक देवेंद्र दास सोनवानी ने किया तथा कला एवं समाज विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर.एन शर्मा आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेष देवांगन, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता और सभी प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Rajat Mahotsav 2025: रंगोली में भा गया मजबूत लोकतंत्र एवं पर्यावरण संरक्षण का दृश्य

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?