Home » शिक्षा » Veer Bal Diwas: वीर बाल दिवस पर याद किए गए गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे

Veer Bal Diwas: वीर बाल दिवस पर याद किए गए गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादे

[the_ad id="14540"]
IMAGE

अम्बिकापुर। Veer Bal Diwas: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। प्राध्यापक और विद्यार्थिर्यों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. शैलेष देवांगन ने कहा कि वीर बाल दिवस सिखों के दसवें गुरू गोविन्द सिंह के साहिबजादों के अविस्मरणीय बलिदान के लिए मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- Christmas: प्रभु यीशु के जीवन से मिलता है प्रेम का संदेश- इंगोले

मुुगलों ने डाला था धर्मांतरण का दबाव

Veer Bal Diwas

साहिबजादा अजित सिंह, साहिबजादा जुझार सिंह मुगलों से युद्ध करते हुए शहीद हुए थे। साहिबजादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह के साथ गुरू गोविन्द सिंह की मां गुजरी देवी छिप कर रही थीं। उन्हें मुगल सैनिकों ने खोज लिया। साहिबजादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह पर मुुगलों ने धर्मांतरण का दबाव डाला।

साहिबजादा फतेह सिंह और साहिबजादा जोरावर सिंह ने अपने धर्म के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया। मुगलों ने उन्हें जिन्दा दीवार में चुनवा दिया। मुगलों के इस जघन्य कृत्य के बाद मां गुजरी देवी ने प्राण त्याग दिये।

PM मोदी ने 2022 में किया था शुभारंभ

Veer Bal Diwas

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. अजय कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 में वीर बाल दिवस की शुभारंभ किया। इस दिन वीरता, त्याग और अद्भूत शौर्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र दास सोनवानी, यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के प्रभारी एल.पी. गुप्ता, दीपक तिवारी तथा सभी अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Ramanujan Jayanti: साई कॉलेज में मनी श्रीनिवास रामानुजन की जयंती

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?