
Divyanka Tripathi: स्टार प्लस चैनल पर आने वाले सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से घर-घर पहचान बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी स्कैम का शिकार हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए धोखे के बारे में हाल ही में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनका सीए उनके 12 लाख रुपये लेकर फरार हो गया था।
इसे भी पढ़ें-Urvashi Rautela: एक्ट्रेस ने खुद लीक कराया था बाथरूम वीडियो, बताई ये वजह
एक्ट्रेस का अकाउंट संभालता था
एक बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘मेरे साथ भी स्कैम हो चुका है, एक CA था जो हमारे सेट के और कई एक्टर्स के अकाउंट का जिम्मा संभालता था, उसने मेरा भी अकाउंट का काम दो साल बखूबी संभाला। दिव्यांका ने बताया कि मैं तो 20-24 घंटे काम करती थी, तो मेरे पास इतना समय नहीं रहता है कि मैं किसी और CA के पास जाऊं,पूछताछ करूं। वह दूसरे शहर से आते थे।
चेक लेकर गायब हुआ बन्दा
एक्ट्रेस ने कहा, उस सीए ने मुझसे FD खुलवाई। इसी दौरान उसने ये भी कहा कि, मैम आप तो खर्चा ही नहीं कर रही हो टैक्स का क्या होगा, मैंने 4 चेक साइन किए थे एक बैंक के नाम पर, फॉर्म पर ऊपर मेरा ही नाम है और बैंक का नाम है। इसके बाद सीए ने कहा, बाकी मैं भर लूंगा मैम आप परेशान मत हो लेकिन चेक लेकर बंदा गायब हो गया, 12 लाख रुपये थे। एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने उसे कई बार फोन किया, लेकिन उसका फोन नहीं लगा।’
बाउंस हुए तीन चेक
एक्ट्रेस ने आगे कहा, किसी तरह मैंने एक दोस्त को उसके शहर भेज, मैंने उससे चार चेक लिए, जिनमें से तीन चेक बाउंस हो गये, और मेरा नौ लाख रूपये चला गया। मैंने चेक बाउंस होने का मामला भी दर्ज कराया, लेकिन कुछ हुआ नहीं, बस तारीख पर तारीख मिलती रही, हर डेट पर मेरे पापा भोपाल से आते थे, लेकिन वो वकील भी बिक गया था, दरअसल, एक दिन उसने मुझसे कहा कि मैम आपकी सारी फाइल्स गायब हो गई हैं, फिर मैंने परेशान होकर केस की पैरवी करना ही छोड़ दिया, लेकिन शो बंद हुआ तो मुझे एहसास हुआ कि पैसों की कितनी जरुरत है, इसके बाद मैंने अपनी जरूरत पूरी करने के लिए कई छोटे-छोटे एड्स किये।’
इसे भी पढ़ें- Pratyusha Suicide Reason: प्रत्युषा बनर्जी पर था लाखों का कर्ज, इसीलिए एक्ट्रेस ने कर लिया सुसाइड?






Users Today : 38

