
-
महिलाओं को न्याय दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने हेतु महिला आयोग प्रतिबद्ध – प्रतिभा कुशवाहा
प्रतापगढ़। Mahila Aayog: जनपद के विकास खंड गौरा में आयोजित जनसुनवाई एवं चौपाल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
इसे भी पढ़ें- Court News: प्रतापगढ़ में बदला कोर्ट का समय
गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, मानसिक उत्पीड़न, पेंशन एवं आवास योजनाओं का लाभ न मिलने सहित विभिन्न मामलों की शिकायतें महिला आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत की गईं।
42 महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायतें
जनसुनवाई के दौरान कुल 42 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिन्हें महिला आयोग की सदस्य ने गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए महिला आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
बोलीं- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा,नायब तहसीलदार पवन कुमार सिंह,उपायुक्त जिला उद्योग एस.एस. रावत, सीएचसी प्रभारी अधीक्षक डॉ. ए.के. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Digital India: राजस्व अभिलेखों के डिजिटाइजेशन में प्रतापगढ़ बना उप्र. का प्रथम जनपद






Users Today : 64

