Home » मनोरंजन » Salman Khan Death Threat: सलमान को फिर मिली धमकी, घर में घुसकर मारेंगे, बम से उड़ा देंगे गाड़ी

Salman Khan Death Threat: सलमान को फिर मिली धमकी, घर में घुसकर मारेंगे, बम से उड़ा देंगे गाड़ी

[the_ad id="14540"]

 मुंबई। Salman Khan Death Threat: ‘सिकंदर’ अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर दी गई है। इसमें एक्टर को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं ये भी कहा गया है कि, सलमान खान की कार को बम से उड़ा देंगे। काल करने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। सलमान खान को एक बार और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। अधिकारी धमकी के स्रोत और प्रामाणिकता की जांच में जुट गये हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, यह धमकी भी लॉरेंस बिश्नोई की गैग तरफ से आई है या कहीं और से।

इसे भी पढ़ें- Salman Khan Photos: बर्थडे पर स्वैग में दिखे सलमान खान, पैपराजी को भी किया हैलो

काले हिरण के शिकार से नाराज है लारेंस विश्नोई

Salman Khan Death Threat:

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई बार एक्टर को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। दरअसल, पिछले कुछ सालों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से बॉलीवुड एक्टर को कई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष धमकियां मिल चुकी हैं। यह गैंग कथित तौर पर 1998 के काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान की कथित संलिप्तता के लिए उन्हें निशाना बना रहा है, क्योंकि बिश्नोई समुदाय के लिए काले हिरण का धार्मिक महत्व है।

 कब-कब मिली धमकी
  •  अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर सुबह-सुबह दो लोगों ने फायरिंग की थी।
  • 2024 में खान को बिश्नोई गिरोह से एक नई धमकी मिली, जिसमें मांग की गई कि या तो वह मंदिर जाएं और कथित काले हिरण की हत्या के लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगें या 5 करोड़ रुपये का भुगतान करें।
  • 30 अक्टूबर को अभिनेता को फिर से एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी और 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
  • 2024 में ही दो अज्ञात लोगों ने फर्जी पहचान पत्रों का उपयोग करके खान के पनवेल फार्महाउस में जबरन घुसने की कोशिश की।
  • 2023 में गैंगस्टर गोल्डी बरार द्वारा कथित तौर पर भेजा गया एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ।
  • 2022 में अभिनेता को अपने घर के पास एक बेंच पर एक धमकी भरा पत्र मिला।
बालकनी में लगाये गये हैं बुलेट प्रूफ ग्लास

Salman Khan Death Threat:

लगातार मिल रही इन जान से मारने की धमकियों के कारण सलमान के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। अभिनेता के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है और उनके घर की बालकनी में बुलेट प्रूफ ग्लास भी लगाए गए हैं।

सलमान खान ने हाल ही में ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान बार-बार मिल रही जान से मारने वाली धमकियों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “ईश्वर, अल्लाह हर चीज से ऊपर है। मेरी जितनी उम्र लिखी है, उतनी रहेगी है। बस, कभी-कभी आपको इतने सारे लोगों को साथ लेकर चलना पड़ता है, यही दिक्कत है।”

 

इसे भी पढ़ें-  Rashmika Mandanna को लगी चोट, रोकी गई सलमान खान की ‘सिकंदर’ की शूटिंग

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?