Home » मनोरंजन » Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने तस्वीरें शेयर कर बताई ‘शुभम’ की रिलीज डेट

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने तस्वीरें शेयर कर बताई ‘शुभम’ की रिलीज डेट

[the_ad id="14540"]
Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu:  दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने आज सोशल मीडिया पर अपनी कई शानदार तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘शुभम’ की रिलीज़ डेट की भी घोषणा की। सामंथा की ये तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं और फैन्स भी इन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Bollywood News: पहली शादी नाकाम रही, लेकिन दूसरी शादी कर खुशहाल जीवन जी रहे ये सितारे

एक्साइटेड हुए फैन्स

सामंथा ने आज सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर कीं हैं, उनके से कुछ में वे ‘शुभम’ फिल्म के क्रू मेंबर्स के साथ भी नजर आ रही हैं। सामंथा की पोस्ट में सबसे खास बात ये है कि, उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘शुभम’ की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। बता दें कि, फिल्म ‘शुभम’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वे इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Samantha Ruth Prabhu
सामंथा ने आज इंस्टाग्राम पर जो वीडियोज और फोटोज शेयर किये हैं, उनमें पहली तस्वीर में वे व्हाइट शूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस एक तस्वीर में सामंथा के लुक के साथ जो सबसे खास चीज नजर आ रही है, वह है उनका ईवील आई नेकलेस। साथ ही इस तस्वीर में सामंथा के करीब एक डॉगी भी बैठा हुआ दिख रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

 

Samantha Ruth Prabhu

एक तस्वीर में सामंथा कुछ सोचती ही दिख रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है। एक अन्य फोटो में एक्ट्रेस के वेवी हेयर किसी का भी दिल जीत लेने वाले हैं। एक तस्वीर सूरजमुखी फूलों की है। एक और फोटो में सामंथा प्लेन गोल्डन वर्क साड़ी में कमरे के सामने पोज दे रही हैं। एक तस्वीर फिल्म ‘शुभम’ के क्लैप बोर्ड के प्रोडक्शन हाउस की है।

Samantha Ruth Prabhu

एक पिक्चर में सामंथा के हाथ में एक बुके हैं और वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा और भी कई फोटोज एक्ट्रेस ने शेयर किये हैं। साथ ही उन्होंने  वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें वह और एक लड़की बड़े ही ध्यान से कहीं देख रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu

एक फोटो में सामंथा अपनी फिल्म ‘शुभम’ के क्रू मेंबर्स के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा बाकी की अन्य तस्वीरें ‘शुभम’ टीम की हैं।

 

इसे भी पढ़ें- The Family Man 3: सामने आई ‘द फैमिली मैन 3’ की न्यू अपडेट, फैंस को दिखाई झलक

 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?