Home » मनोरंजन » The Delhi Files नहीं बल्कि अब इस नाम से रिलीज होगी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म, टीजर डेट का भी खुलासा

The Delhi Files नहीं बल्कि अब इस नाम से रिलीज होगी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म, टीजर डेट का भी खुलासा

[the_ad id="14540"]
The Delhi Files

The Delhi Files:  बंगाल के नरसंहार पर बनी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम अब बदल दिया गया है। अब ये फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के नाम से रिलीज होगी। फिल्म का नाम बदले जाने की जानकारी फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ाने की जानकारी दी। इसी पोस्ट में अग्निहोत्री ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का भी ऐलान किया।

इसे भी पढ़ें- Karan Johar: फिल्ममेकर ने कराया अपने इस ख़ास बॉडी पार्ट का बीमा, ये एक्टर्स भी करा चुके हैं शरीर का इंश्योरेंस

इस डेट को रिलीज होगी फिल्म

The Delhi Files

इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- ‘बहुत बड़ी अनाउंसमेंट, ‘दिल्ली फाइल्स’ अब ‘द बंगाल फाइल्स’ है। इस फिल्म का टीजर इस 12 जून दिन  गुरूवार को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जायेगा और अब ये फिल्म पांच सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बता दें कि, अभी तक ये फिल्म 5  अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म के नाम में बदलाव और इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट ने इसे साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बना दिया है। इससे पहले 15 मई को भी विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने शूटिंग के अंतिम चरण में होने की जानकारी दी थी।

क्राउडसोर्सिंग रिसर्च की अपील

The Delhi Files

साथ ही फैंस से ‘क्राउडसोर्सिंग रिसर्च’ का आग्रह किया था। विवेक ने एक वीडियो शेयर करते हुए फैन्स से अपील की थी कि, वे बंगाल पर अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए क्राउडसोर्सिंग रिसर्च कर रहे हैं। अगर कोई फैन हिस्ट्री बनाने में अपना योगदान देना चाहते हैं, तो उनके पास ‘क्राउडसोर्सिंग रिसर्च’ के माध्यम से मदद करने का रास्ता है। अग्निहोत्री ने ये भी बताया था कि, उन्होंने कोलकाता या नोआखली दंगे के कई पीड़ितों से बातचीत की है और उनके वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। इसके लिए उन्होंने सैकड़ों किताबें, रिपोर्ट्स, अखबारों के कटिंग्स भी पढ़ी है।

 

इसे भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection: ‘हाउसफुल 5’ ने तोड़े 14 फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?