Home » खेल » Champions Trophy: इस डेट को आमने-सामने होंगी भारत-पाक टीम, जारी हुआ शेड्यूल

Champions Trophy: इस डेट को आमने-सामने होंगी भारत-पाक टीम, जारी हुआ शेड्यूल

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल किया जाएगा। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर होगा। पाकिस्तान के अलावा टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (आईसीसी) कर रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को आगामी टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा और फाइनल 9 मार्च को होगा। डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान का फाइनल मैच 27 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी (रविवार) को मुकाबला होगा।

इसे भी पढ़ें-  Champions Trophy 2025 Schedule: रावलपिंडी से छिनी मेजबानी, इस डेट को होगा भारत-पाक मैच!

 ग्रुप ए में भारत-पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं

पाकिस्तान के अलावा भारत के ग्रुप में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। इस महामुकाबले में 20 फरवरी को पहले भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। इसके बाद  पाकिस्तान से और फिर दो 2 मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। ये सभी मैच दुबई में खेले जा सकते है।

 ग्रुप बी में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफ्रीका हैं 

ग्रुप  बी में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमों को जगह मिली है। भारत के खेलों के अलावा दोनों ग्रुप के टूर्नामेंट लाहौर, कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे।

सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल के लिए नियम

दो सेमीफ़ाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। दोनों सेमीफ़ाइनल के लिए एक आरक्षित दिन रखा गया है। फाइनल के लिए भी एक रिजर्व दिन है, जो 9 मार्च है। पहला सेमीफाइनल (अगर भारत उसमें पहुंचता है) संयुक्त अरब अमीरात में होगा। वहीं अगर भारत सेमीफाइल क्वालिफाई नहीं कर पाता है तो ये पाकिस्तान में खेला जाएगा और फिर फाइनल भी लाहौर में ही खेला जायेगा, लेकिन अगर भारत खिताबी मुकाबले में पहुंच जाता है तो यह मुकाबला संयुक्त अरब अमीरात में होगा।

 2024 से 2027 तक लागू किया जाएगा हाइब्रिड मॉडल

इससे पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को ऐलान किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मैच न्यूट्रल वेन्यु पर खेले जाएंगे। इसका मतलब है कि आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक-दूसरे के देश की यात्रा नहीं करेंगी और दोनों टीमों के बीच मैच तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे। यह नियम 2024 से 2027 तक लागू रहेगा। इससे ये स्पष्ट हो गया कि चैंपियंस लीग हाइब्रिड मॉडल के साथ आयोजित की जाएगी।

 ये  है शेड्यूल

Champions Trophy

डे-नाइट मोड में होंगे सभी मैच

इसे भी पढ़ें-Champions Trophy 2025: ICC हल कर रहा भारत-पाक विवाद, जल्द जारी होगा चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?