
नई दिल्ली। India-England Test Series: भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरिज आगामी 20 जून से शुरू हो रही है। इसके लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है और अभ्यास में जुट गई है। टीम अभी लन्दन में है और उसने यहां अपने कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पन्त के साथ लॉर्ड्स इंडोर क्रिकेट ग्राउंड पर पहले ही दिन जमकर अभ्यास किया। सीरिज का पहला मुकाबला 20 जून को हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। खिलाड़ियों के पहले दिन की प्रैक्टिस का वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
इसे भी पढ़ें- England Playing 11: 22 जनवरी से शुरू होगी भारत-इंग्लैंड T20 सीरिज, ये है प्लेइंग 11
टीम ने की प्रैक्टिस

विश्लेषक बताते हैं कि, इंग्लैंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है और भारतीय टीम में कई तेज गेंदबाज हैं, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद जसप्रीत बुमराह से है। यहां उनका रोल बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुमराह को इस दौरे में तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में अब ये देखना होगा कि, क्या वह पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में शामिल होते हैं या नहीं। हालांकि, लंदन में हुए अभ्यास मैच में वे जमकर पसीना बहाते नजर आये। बुमराह जिस तरह से प्रैक्टिस मैच में मेहनत कर रहे थे, उसे देखकर लग रहा है कि वह पहले टेस्ट में मैदान में नजर आएंगे और विरोधी टीम के छक्के छुडायेंगे।
???????????????? ???????????????????????? ✅
First sight of #TeamIndia getting into the groove in England ????#ENGvIND pic.twitter.com/TZdhAil9wV
— BCCI (@BCCI) June 8, 2025
बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई द्वारा जारी किये गये वीडियो में आप देख सकते हैं कि, क्रिकेट प्रैक्टिस से पहले सभी ने एक्सरसाइज की और फुटबॉल खेला। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट की प्रैक्टिस की। वीडियो में बुमराह गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल के साथ बातचीत करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान हेड कोच गौतम गंभीर भी सभी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते देख रहे थे। गंभीर का पहला लक्ष्य है कि, वे जल्द से जल्द सभी खिलाड़ियों और खुद को इंग्लैंड के माहौल में ढाल लें।
टीम इंडिया 19 बार कर चुकी है इंग्लैंड का दौरा
बता दें कि, इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरिज भारतीय खिलाड़ियों के लिए हमेशा से मुश्किल भरी रही है और इस बार तो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी टीम के साथ नहीं है। इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। भारतीय टीम इससे पहले 19 बार इंग्लैंड का दौरा का दौरा कर चुकी है, लेकिन ट्राफी जीतने का स्वाद मात्र 3 बार ही चख पाई है। आखिरी बार भारत ने राहुल द्रविड़ की अगुवाई में साल 2007 में इंग्लैंड को धरती पर टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके बाद एमएस धोनी और विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया चार बार इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज खेल चुकी है, लेकिन एक बार भी जीती नहीं। टीम को 3 बार शिकस्त मिली और 1 बार 2-2 से ड्रा रही।

रिपोर्ट के अनुसार, इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) का शुभारंभ भी हो जायेगा। टीम में शार्दुल को भी जगह दी गई है। साथ ही करुण नायर की पूरे आठ साल बाद वापसी हुई है।
हंसी मजाक करते नजर आये प्लेयर्स

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के इंग्लैंड पहुंचने का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुभमन गिल के साथ अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कह रहे हैं, ‘रात में भी बंदे ने चश्मा लगा रखा है।’ साई सुदर्शन ख़ुशी जाहिर करते हुए कह रहे हैं, ‘भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बनकर उत्सुक हूं।’ वीडियो में कोच गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और रवींद्र जडेजा जैसे प्लेयर भी एयरपोर्ट पर नजर आये। बता दें कि, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और करुण नायर पहले ही इंग्लैंड पहुंच गया हैं और वे वहां इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में हिस्सा ले रहे हैं।
Touchdown UK ????#TeamIndia have arrived for the five-match Test series against England ????#ENGvIND pic.twitter.com/QK5MMk9Liw
— BCCI (@BCCI) June 7, 2025
ये है भारत की टेस्ट स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, कुलदीप यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज,आकाश दीप.
इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट शेड्यूल
20-24 जून (हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड)
2-6 जुलाई (एजबेस्टन स्टेडियम)
10-14 जुलाई (लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड)
23-27 जुलाई (ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान)
31 जुलाई-4 अगस्त (द ओवल)
इंग्लैंड की धरती पर खेली जाने वाली ये टेस्ट सीरिज भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें- India Test Squad: शुभमन गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड जाएगी भारतीय टीम, ऋषभ पंत निभाएंगे ये जिम्मेदारी






Users Today : 26

