Home » खेल » Gautam Gambhir: ICU में भर्ती हुईं गौतम गंभीर की मां, सीरिज छोड़कर इंग्लैंड से लौटे वापस

Gautam Gambhir: ICU में भर्ती हुईं गौतम गंभीर की मां, सीरिज छोड़कर इंग्लैंड से लौटे वापस

[the_ad id="14540"]
Gautam Gambhir

नई दिल्ली। Gautam Gambhir: आगामी 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच दिवसीय टेस्ट मैचों को सीरिज शुरू होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है और जीत की तैयारी कर रही है। इस बीच एक परेशान करने वाली खबर आ गई है, जिसकी वजह से टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को भारत लौटना पड़ रहा है। दरअसल, गंभीर की मां को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मां के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही, गंभीर भारत के लिए रवाना हो गये हैं।

इसे भी पढ़ें- IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड की टीम में शामिल होगा 19 साल का ये गेंदबाज, छुड़ाएगा भारतीय टीम के छक्के

बेकेनहैम में प्रैक्टिस कर रही टीम इंडिया

Gautam Gambhir

बता दें कि, गंभीर टीम के साथ सात जून को लंदन पहुंचे थे और टीम अभी बेकेनहैम में प्रैक्टिस कर रही है। आज से यहां इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच खेला जाना है, लेकिन गंभीर को भारत लौटना पड़ा। ऐसे में आज टीम इंडिया बिना कोच के मैदान में उतरेगी। रिपोर्ट है कि, गंभीर 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरिज से पहले इंग्लैंड पहुंच जाएंगे और टीम के साथ रहेंगे।

खतरे से बाहर हैं सीमा

गंभीर के पिता का नाम दीपक गंभीर है और उनकी मां का नाम सीमा गंभीर है। हालांकि, अब सीमा खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें अभी आईसीयू में रखा गया है। गौतम का परिवार दिल्ली में रहता है और उनके पिता का टेक्सटाइल्स का बिज़नेस है जबकि उनकी मां हाउसवाइफ हैं। गंभीर की एक छोटी बहन है जिसका नाम एकता है। गौतम गंभीर ने 2011 में नताशा जैन से शादी की और इनके दो बेटियां हैं जिनका नाम अजीन और अन्जिया है।

17 को वापस लौटेंगे गंभीर

Gautam Gambhir

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, गंभीर 17 जून को वापस इंग्लैंड पहुंच जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दरअसल, इस बार सीरिज खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंची टीम में रोहित और विराट जैसे अनुभवी प्लेयर नहीं हैं। ऐसे में गंभीर को ये अच्छे से पता है कि युवा खिलाड़ियों को इंग्लैंड में कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं, यही वजह है कि वे कोई चांस नहीं लेना चाहते।

अनुभवी खिलाड़ियों की कमी

गंभीर ने अभ्यास मैच के दौरान भी युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि, भले ही अभी हमारे साथ, रोहित, विराट और अश्विन जैसे अनुभवी प्लेयर नहीं हैं, लेकिन ये आपके लिए खुद को साबित को साबित करने का सबसे बेहतरीन मौका है। देश आपकी तरफ देख रहा है। आप सबको इस टूर्नामेंट में कुछ खास करके दिखाना है।

कब-कब भारत ने जीती सीरिज

Gautam Gambhir

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच साल 1932 से टेस्ट मैच खेला जा रहा है, लेकिन भारतीय टीम अभी तक मात्र तीन बार ही ये सीरिज जीत सकती है। पहली भारत ने साला 1971 में अजित वाडेकर की कप्तानी में सीरिज जीती थी। उस वक्त हुई 3 मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से जीत हासिल की थी। दूसरी बार भारत में 1996  में यानी के पहली जीत के करीब 15 साल बाद कपिलदेव की अगुवाई में सीरिज जीती थी। इसके बाद साल 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी ने भारतीय टीम ने सीरिज जीती। उस वक्त इस सीरिज का नाम पटौदी ट्राफी रखा गया था।

इस बार सबकी निगाहें शुभमन गिल पर हैं। अब देखना ये है कि, क्या शुभमन विदेशी धरती पर भारत का झंडा लहराने में सफल होते हैं या नहीं।

इंग्लैंड बनाम भारत टेस्ट शेड्यूल

20-24 जून (हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड)
2-6 जुलाई (एजबेस्टन स्टेडियम)
10-14 जुलाई (लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड)
23-27 जुलाई (ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान)
31 जुलाई-4 अगस्त (द ओवल)

 ये है भारत का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह,  केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप.

 

इसे भी पढ़ें- India-England Test Series: इंग्लैंड में भारतीय खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, जमकर की प्रैक्टिस

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?