Home » अंतर्राष्ट्रीय » Baba Vanga Prediction: 2025 में होगा यूरोप का पतन, इस साल तक बन जाएगा इस्लामी राज्य

Baba Vanga Prediction: 2025 में होगा यूरोप का पतन, इस साल तक बन जाएगा इस्लामी राज्य

[the_ad id="14540"]

 नई दिल्ली। Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, वर्ष 2033 से 2045 के बीच इस्लाम एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरेगा। उनका यह दावा कई मायनों में खास है क्योंकि यह राजनीतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्तर पर एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है। बाबा वेंगा, जिन्हें “बाल्कन का नास्त्रेदमस” कहा जाता है। उनका जन्म बुल्गारिया में साल 2011 में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसी  भविष्यवाणियां की हैं, जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं।

इसे भी पढ़ें- Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी, 2025 में नष्ट हो जाएगी पृथ्वी!

सच हो चुकी हैं कई भविष्यवाणियां 

Baba Vanga Prediction

उन्होंने 9/11 के हमले, राजकुमारी डायना की मौत और COVID-19 महामारी जैसी कई वैश्विक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, आने वाले वर्षों में मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका का दबदबा पूरी दुनिया पर होगा। बता दें कि ये दो ऐसे इलाके हैं, जहां मुसलमानों की आबादी सबसे ज्यादा है। मध्य पूर्व में ईरान, इराक, सऊदी अरब, यूएई, यमन और कतर जैसे कई इस्लामिक देश आते हैं जबकि  उत्तरी अफ्रीका में 50 प्रतिशत से अधिक मुसलमान रहते हैं। उत्तर अफ्रीका में सोमालिया, मॉरिटानिया, अल्जीरिया और मोरक्को जैसे देश हैं जहां, मुस्लिम आबादी 99 प्रतिशत है।

खाली हो जायेगा यूरोप

Baba Vanga Prediction

बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी में कहा गया है कि, इस साल यानी 2025 में यूरोप का ज़्यादातर हिस्सा पूरी तरह से खाली हो जाएगा। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें बड़ा कारण संघर्ष, युद्ध या प्राकृतिक आपदा हो सकती है। वैसे तो कई लोग बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को रहस्य और आध्यात्मिक ज्ञान मानते हैं, लेकिन कई बार इस पर सवाल भी उठते हैं।

 ये हैं बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणियां

2043 – यूरोप इस्लामिक राज्य में बदल जाएगा

2076 – सामाजिक जाति व्यवस्था समाप्त हो जाएगी

2100 – कृत्रिम सूर्य का निर्माण

2170 – दुनिया भर में भयंकर सूखे का डर

3005 – मंगल ग्रह पर युद्ध

5079 – दुनिया का अंत

 

इसे भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: 2025 में आएगी बड़ी तबाही, वेंगा बाबा की इस भविष्यवाणी से मची सनसनी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?