Home » अंतर्राष्ट्रीय » India Strikes In Pakistan: पाक सेना ने मांगी जबावी हमले की इजाजत, शाहबाज बोले- पूरी छूट…

India Strikes In Pakistan: पाक सेना ने मांगी जबावी हमले की इजाजत, शाहबाज बोले- पूरी छूट…

[the_ad id="14540"]
India Strikes In Pakistan

इस्लामाबाद। India Strikes In Pakistan:  भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ लांच किया। इसके तहत सेना ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर कई आतंकी शिविरों को जमींदोज कर दिया। इस हमले में 80 से 90 आतंकियों के भी मारे जाने की खबर है। ये भी कहा जा रहा है कि, भारत के कई बड़े आतंकी हमले की साजिश रच चुके जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 से अधिक लोगों की भी इस हमले में मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Masood Azhar Family: ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ में खत्म हुआ मसूद अजहर का परिवार, बेटी-बहन समेत 10 की मौत, 4 घायल

पाक पीएम ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

India Strikes In Pakistan

भारत द्वारा की गई इस सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में बुधवार 7 मई को पीएम शाहबाज शरीफ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें भारतीय एयरस्ट्राइक को लेकर चर्चा की गई। दावा किया जा रहा है कि, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तानी सेना को खुली छूट दे दी है। इसके अलावा बुधवार शाम को पाक पीएम इस मुद्दे पर संसद को संबोधित कर सकते हैं।

भारत ने नौ आतंकी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक

Operation Sindoor:

बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की और उन्हें मिटटी में मिला दिया। भारत की इस सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है। इस  हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की बैठक की अध्यक्षता की।

सुरक्षा स्थिति पर की चर्चा

इस बैठक में पाकिस्तान के सभी कैबिनेट मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, तीनों सेनाओं के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। दो घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में ही पाक सेना ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भारत के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की छूट मांगी। इस पर शहबाज ने कहा, सेना को पूरी छूट है, वह जो भी करना चाहे, उसे पूरा अधिकार है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के नरम पड़े तेवर

India Strikes In Pakistan

बता दें कि, भारत की एयर स्ट्राइक से दहशत में आया पाकिस्तान फिर से दोहरा रहा है कि, वह शांति चाहता है। साथ ही हर बार की तरफ इस बार भी उसका कहना है कि, उसके क्षेत्र में आतंकी शिविर नहीं है और न ही वह आतंकवाद को सपोर्ट करता  है। भारत की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक के महज कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयान आया। उन्होंने कहा, भारत अगर नरम रुख अपनाता है, तो पाकिस्तान दोनों देशों के बीच के तनाव को खत्म करने के लिए तैयार है।

 

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: कैसे दिया गया ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को अंजाम, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया ने बताई एक-एक डिटेल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?