
नई दिल्ली। HMPV Virus Test in India: देश में HMPV यानी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस संक्रमण और श्वसन वायरस से प्रभावित लोगों को खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई और नाक बहने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सर्दी जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं। इसी तरह के लक्षण COVID-19 में भी देखे गए हैं। ये वायरस छोटे बच्चों को अधिक प्रभावित कर रहा है। वर्तमान में इस वायरस का कोई ख़ास इलाज या टीका नहीं है। इसका उपचार लक्षणों के आधार पर किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- HMPV Virus in India: देश में तेजी से फ़ैल रहा HMPV Virus, 30% मामले महाराष्ट्र में
बिना देर किये लें डॉक्टर से सलाह
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इन लक्षणों का अनुभव होने पर आपको सतर्क हो जाना चाहिए और तत्काल चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। टेस्ट से इस संक्रमण का आसानी से पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि एचपीवी वायरस की जांच कराने में कितना खर्च आता है।
कब और कैसे की जाती है जांच

एचएमपीवी के लक्षण दिखने पर इसकी जांच कराई जा सकती है। कोरोना वायरस की तरह इसका भी परीक्षण सरकारी अस्पतालों या निजी प्रयोगशालाओं में किया जा सकता है। जांच के लिए नासॉफैरिंजियल स्वैब, थ्रोट स्वैब, ब्लड सैंपल या बलगम के नमूने लिए जाते हैं।
टेस्ट का तरीका
एचएमपीवी का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर या रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन को सबसे सटीक तरीका माना जाता है। इसके अलावा कल्चर टेस्ट के जरिए भी इसका पता लगाया जा सकता है। इस विधि से सेल कल्चर में उनकी वृद्धि के आधार पर वायरस की पहचान की जाती है। इस प्रक्रिया में 3 दिन से अधिक का समय लग सकता है। इसके अलावा, इस वायरस का पता एंटीबॉडी परीक्षण यानी रक्त में एंटीबॉडी की उपस्थिति से लगाया जा सकता है।
HMPV टेस्ट की कॉस्ट कितनी है
एक्सपर्ट्स के अनुसार, एचएमपीवी उन वायरस में से एक है जिसकी पहचान के लिए नए रैपिड टेस्ट किए जाते हैं। इनकी कॉस्ट करीब 7,000 रुपए है। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस आरटी पीसीआर टेस्ट डॉ. लाल पैथलैब्स, टाटा 1एमजी लैब्स और मैक्स हेल्थकेयर लैब जैसी टॉप प्राइवेट लैब्स में 3,000 रुपए से लेकर 8,000 रुपए तक हो सकता है। इसमें एचएमपीवी, एडेनोवायरस, कोरोनावायरस 229 ई और कोरोनावायरस एचकेयू 1 जैसे संक्रमण भी शामिल हैं। कुल कॉस्ट 20,000 रुपए तक भी जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- HMPV Virus Found In India: HMPV वायरस ने भारत में दी दस्तक, इस शहर में मिली संक्रमित बच्ची






Users Today : 25

