Home » राष्ट्रीय » Indo-Pak Conflict: सीमा पर सैनिकों को इकट्ठा रहा पाकिस्तान, भारत ने एक्टिवेट किए मिसाइल सिस्टम

Indo-Pak Conflict: सीमा पर सैनिकों को इकट्ठा रहा पाकिस्तान, भारत ने एक्टिवेट किए मिसाइल सिस्टम

[the_ad id="14540"]
Indo-Pak Conflict

नई दिल्ली। Indo-Pak Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देश एक-दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलें बरसा रहे हैं। दोनों मुल्क जंग की कगार पर हैं। दोनों देशों की सेनायें लामबंद हैं। बीती रात भी दोनों देशों की तरफ से मिसाइल हमले हुए। इन हमलों में भारत ने पाकिस्तान के चार एयरबेस को निशाना बनाया है और उन्हें उड़ा दिया। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

इसे भी पढ़ें- Water Strike: भारत ने फिर खोले सलाल और बगलिहार डैम के गेट, पाकिस्तान में मंडराया बाढ़ का खतरा

रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा पाकिस्तान

Indo-Pak Conflict

पाकिस्तान ने श्रीनगर समेत कई सरहदी इलाकों में अपनी सेना को इकट्टा करना शुरू कर दिया है। वहीं, सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान के खिलाफ इन इलाकों में सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम को एक्टिव कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से बीती रात को किये गये हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से सुबह की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि, गोलीबारी की वजह से जम्मू शहर के रिहायशी इलाकों को कुछ नुकसान पहुंचा है। यहां कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अखनूर सेक्टर में ब्लैकआउट

Indo-Pak Conflict

जम्मू-कश्मीर के उरी इलाके में भी पाकिस्तानी गोलाबारी का असर देखने को मिल रहा है। यहां भी कई मकानों और सम्पत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान यहां नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी कर रहा है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार किए जा रहे हमलों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में रात से ही ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

ड्रोन हमले में घायल हुए लोग

Indo-Pak Conflict

रक्षा सूत्रों का कहना है कि, जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को खत्म कर दिया है। इन्हीं लांच पैड्स से ट्यूब लॉन्च ड्रोन भी लॉन्च किए जा रहे थे। पाकिस्तान से लगी हुई अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों जैसे कि बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला समेत इलाकों में ड्रोन देखे गए हैं, जिनमें संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं। एक सशस्त्र ड्रोन ने फिरोजपुर के एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। इस हमले में एक स्थानीय परिवार के सदस्य जख्मी हो गये हैं। घायलों को मेडिकल सहायता उपलब्ध करा दी गई है। वहीं, सुरक्षाबलों ने भी इलाके में सर्च अभियान चलाया।

सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से करें पालन

Indo-Pak Conflict

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, भारतीय सशस्त्र बल बड़े स्तर पर एहतियात बरत रहे हैं और पाकिस्तान को तरफ से किये जा रहे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके ट्रैक किया जा रहा है और उन्हें जमीन में गिरने से पहले ही मार गिराया जा रहा है। स्थिति पर कड़ी और निरंतर निगरानी रखी जा रही है। खतरे को देखते हुई भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को घर के अंदर रहने, जरूरी आवाजाही को सीमित करने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन का निर्देश दिया गया है।

 

इसे भी पढ़ें- India-Pakistan Conflict: भारत ने उड़ाए पाकिस्तान के चेक पोस्ट, तबाह किए आतंकी लांच पैड

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?