Home » राष्ट्रीय » Operation Sindoor: आदमपुर एयरबेस पहुंचे PM मोदी, जवानों से की मुलाकात, उजागर हुआ पाक का झूठ

Operation Sindoor: आदमपुर एयरबेस पहुंचे PM मोदी, जवानों से की मुलाकात, उजागर हुआ पाक का झूठ

[the_ad id="14540"]
Operation Sindoor

नई दिल्ली। Operation Sindoor:  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान और उसके पनाहगार आतंकियों को सबक सिखाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां वे सेना के जवानों से मिले और पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए उन्हें शाबाशी दी।

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का भारत ने किया खंडन, कहा- ‘किराना हिल्स पर नहीं किया गया हमला’

सामने आईं तस्वीरें

Operation Sindoor

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह-सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे और वायुसेना के जांबाज जवानों से भी  बातचीत की। इस दौरान वायुसेना के जवानों ने पीएम को हालात की जानकारी दी। मोदी के दौरे की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे जवानों से बात करते और हंसी मजाक करते नजर आ रहा हैं। एक तस्वीर में पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान दिखाई दे रहा है, जिस पर लिखा है- दुश्मन के पायलट ठीक से सो क्यों नहीं पा रहे हैं?

 उड़ाई पाकिस्तान के दुष्प्रचार की धज्जियां 

Operation Sindoor

आदमपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के उस दुष्प्रचार की धज्जियां उड़ा दी हैं, जिसमें वह दावा कर रहा था कि उसने भारत के सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तान के दुष्प्रचार का विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खंडन किया था। उन्होंने साफ कहा था कि, सिरसा और आदमपुर एयरबेस को नुकसान पहुंचाने का पाकिस्तानी दावा झूठा है।

Operation Sindoor

मिसरी ने भी प्रेस ब्रीफिंग में इन एयरबेस की तस्वीरें भी दिखाई थी, जिसमें सब कुछ सामान्य नजर आ रहा है। अब पीएम मोदी के आदमपुर दौरे ने पाकिस्तान के झूठ को सबके सामने उजागर कर दिया।

 

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: कैसे दिया गया ‘ऑपरेशन सिन्दूर&’ को अंजाम, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया ने बताई एक-एक डिटेल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?