
लखनऊ। UP Weather Update: मानसून ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आज 19 जून से प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला और अधिक तेज हो जाएगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है, जो 24 जून तक जारी रहेगी। इस दौरान तेज झोंकेदार हवाएं चलेगी, मेघगर्जन और बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें- Rain Caused Havoc: समय से पहले आए मानसून ने मुंबई में मचाई तबाही, 7 लोगों मौत, इन राज्यों में रेड अलर्ट
हल्की से भारी वर्षा के आसार
मौसम विभाग का कहना है कि, आज से प्रदेश के कई इलाकों के गरज-चमक के साथ बरसात होगी। बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आगे बढ़ चुका है। आज गुरुवार को पश्चिमी और पूर्वी दोनों क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वी यूपी के वाराणसी और गोरखपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। 20 से 22 जून तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। आईएमडी का अनुमान है कि इसके बाद भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, कानपुर, हमीरपुर, मेरठ, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, बांदा और चित्रकूट में कई जगहों पर तेज हवाओं और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, आगरा, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, कासगंज, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, हापुड़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, कन्नौज और इटावा एक या दो जगहों पर बारिश होगी।
पूर्वी यूपी के भी अधिकतर इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यहां के संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, सोनभद्र, चंदौली, मीरजापुर, प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, गोरखपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, बहराइच, महाराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर और मुरादाबाद में आज भारी से भारी बारिश होने की संभावना है।
30 जून तक प्रदेश भर में पहुंच जायेगा मानसून
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि, उत्तर प्रदेश में इस समय पश्चिम बंगाल के गंगा तट के पास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे की तरफ बढ़ सकता है। आईएमडी के अनुसार, मानसून 30 जून तक पूरे प्रदेश में पहुंच जायेगा। मानसून के आने से चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है, लेकिन, बारिश के साथ प्रदेश में बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम खराब होने के दौरान घर से बाहर न निकलने की चेतावनी जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें- Mumbai Rain Alert: मुंबई में 12 दिन पहले आया मानसून, जमकर मचाई तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट






Users Today : 27

