
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में नवंबर महीने की 20 तारीख को विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यहां सभी पार्टियों के दिग्गज नेता मैदान में उतर आये हैं और जीत की जोर आजमाइश में जुट गये हैं। इसी कड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भी शनिवार को यहां अकोला में जनसभा को संबोधित किया।
इसे भी पढ़ें-पीएम मोदी ने दी ट्रंप को जीत की बधाई, शेयर की तस्वीरें, लिखा- ये खास संदेश
चुनाव के नाम पर कर्नाटक में तेज हुई वसूली

यहां अकोला में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मोदी ने कहा, महाराष्ट्र चुनाव के नाम पर कर्नाटक में वसूली डबल हो गई है। कर्नाटक में इन लोगों ने शराब के कारोबारियों से 700 करोड़ रुपये वसूले हैं।
कांग्रेस जीती तो शाही घराने का एटीएम बन जायेगा महाराष्ट्र
पीएम मोदी ने कहा कि अगर महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो ये राज्य भी कांग्रेस राजघराने का एटीएम बन जाएगा। मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक कांग्रेस के शाही परिवार का एटीएम बना हुआ है। अगर यहां भी कांग्रेस की सरकार बनी तो वसूली डबल होने में देर नहीं लगेगी। आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस यहां कितने घोटाले करेगी।
कांग्रेस चाहती है कि SC समाज की अलग अलग जातियां आपस में लड़ती रहें, झगड़ा करती रहे।
क्योंकि वो जानती है कि SC समाज की अलग अलग जातियां आपस में झगड़ती रहेगी, तो उनकी आवाज बिखर जाएगी, उनका वोट बिखर जाएगा और ऐसा होते ही कांग्रेस के लिए सरकार में आने का रास्ता बन जाएगा।
– पीएम… pic.twitter.com/bJPnhQmjNe
— BJP (@BJP4India) November 9, 2024
गरीबों के लिए सरकार ने बनवाये 4 करोड़ घर
प्रधानमंत्री ने कहा, हमें महाराष्ट्र में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। हम महाराष्ट्र को बड़े महाअघाड़ी घोटालेबाजों का एटीएम नहीं बनने देंगे। महाराष्ट्र की जनता का आशीर्वाद भाजपा को ही मिलेगा। पहले भी महाराष्ट्र ने बीजेपी को दिल खोलकर प्यार दिया है और इस बार भी देगा। महाराष्ट्र की सेवा करने का आनंद ही अलग है। उन्होंने कहा, केंद्र में मेरी सरकार बने अभी पांच महीने ही हुए हैं लेकिन इन पांच महीनों में हमने महाराष्ट्र में कई परियोजनाएं शुरू की हैं। हमने अपने पहले के दो कार्यकाल में चार करोड़ घर बनवाएं हैं। आगे भी गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनवाने की योजना है।
महाराष्ट्रातील लाखो गरिबांचे पक्क्या घरांचं स्वप्न पूर्ण होईल- @narendramodi जी #EkHainToSafeHain #MahaWithModi pic.twitter.com/uaHT3ECTj0
— भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra) November 9, 2024
बीजेपी के लिए राष्ट्रभावना सबसे पहले हैं
महाराष्ट्र में भी गरीबों का पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है। महायुति सरकार महाराष्ट्र के विकास को दोगुनी गति से आगे बढ़ाएगी। हमारे लिए राष्ट्रभावना सबसे पहले आती है और भारत की असली ताकत भी राष्ट्रभावना है।
देश को कमजोर करने का काम करती है कांग्रेस
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अलग-अलग जातियों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना चाहती है क्योंकि वह जानती है कि देश जितना कमजोर होगा वह उतनी ही मजबूत होगी। कांग्रेस की यही फितरत है। आजादी के बाद से कांग्रेस ने कभी भी दलित समाज को एकजुट नहीं होने दिया। उन्होंने कहा ओबीसी हो या एससी/एसटी सभी समुदाय को उसकी पहचान मिलनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती है। इसके लिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है। कांग्रेस चाहती है कि एससी समुदाय की विभिन्न जातियां आपस में लड़ती-झगड़ती रहें, जिससे उनकी आवाज कोई न सुन सके। इससे कांग्रेस का सरकार बनाने का रास्ता साफ़ हो जायेगा। सरकार बनते ही कांग्रेस एससी समुदाय से उनके अधिकार भी छीन लेगी।
इसे भी पढ़ें- पीएम विद्या लक्ष्मी योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा लाभ






Users Today : 27

