Home » राज्य » Maharashtra Election Results: NDA की प्रचंड जीत, शिंदे बोले- ‘धन्यवाद महाराष्ट्र’

Maharashtra Election Results: NDA की प्रचंड जीत, शिंदे बोले- ‘धन्यवाद महाराष्ट्र’

[the_ad id="14540"]

महाराष्ट्र। Maharashtra Election Results: महाराष्ट्र में एनडीए की जीत का जश्न तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी मनाया गया। चेन्नई में बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया। बीजेपी की जीत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ”आज मैं महाराष्ट्र के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं क्योंकि यह जीत ऐतिहासिक है। मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा।” मैं अपनी प्यारी बहनों, किसानों और समाज के सभी वर्गों को धन्यवाद देता हूं… जनता ने महायुति द्वारा किए गए कार्यों के लिए वोट दिया है।  यही कारण है कि महायुति ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है और अब हम महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। इस बीच डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फड़णवीस की मां सरिता फड़णवीस ने कहा कि वह सीएम जरूर बनेंगे। आज का दिन खास है क्योंकि मेरा बेटा एक बड़ा नेता बन गया है। वह 24-24 घंटे मेहनत करता है।

 

इसे भी पढ़ें- Assembly Elections: महाराष्ट्र में तेज हुई जीत की जोर आजमाइश, ‘वोट जिहाद’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसे नारे से गरमाया माहौल

महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन प्रचंड जीत को लेकर उप मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, एक हैं तो सेफ हैं, मोदी है तो मुमकिन है। 

 

भाजपा नेता किरीट सोमैया बोले- उद्धव को मिला धोखे का परिणाम 

जनता ने विकास और विश्वास के साथ भाजपा के नेतृत्व वाले महागठबंधन का समर्थन किया है। वहीं लव जिहाद, वोट जिहाद और लैंड जिहाद का समर्थन करने वाली कांग्रेस को ठुकरा दिया है। संजय राउत के नतीजों पर सवाल उठाने पर भाजपा नेता ने कहा कि साल 2019 में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भाजपा के साथ जो धोखा किया था, अब जनता से उसी का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने आज शिवसेना उद्धव ठाकरे को पूरी तरह से खत्म कर दिया है तो संजय राउत को दुःख तो होगा ही।

Fadnavis-Shinde
Fadnavis-Shinde
आश्चर्यजनक नतीजे- प्रियंका 

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि नतीजे हैरान करने वाले हैं।  लोकसभा में 151 सीटों पर हमारी बढ़त थी, जो सिमट कर इस आंकड़े पर आ गई है। ऐसे में अब ये बड़ा सवाल है कि कुछ ही महीने में इतना बड़ा अंतर कैसे आ गया। रुझानों में कहा जा रहा था कि कांटे की टक्कर है… इसके बावजूद इस तरह के नतीजे आना आश्चर्यजनक है, शायद हमें इसे समझने में कुछ समय लगेगा।

कांग्रेस- ‘हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे’

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ”महाराष्ट्र के नतीजे हमारे खिलाफ रहे और हम शायद महाराष्ट्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन हमें खुशी है कि झारखंड में हमारे नतीजे अच्छे रहे और हम झारखंड में अपनी सरकार दोहराएंगे।”

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने संबोधित की चुनावी रैली, कहा-‘जातियों को लड़ा कर अपना हित साधती है कांग्रेस’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?