
नोएडा। Oxygen Line Blast: नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां आक्सीजन की लाइन फट गई, जिससे आठ मरीजों की हालत बिगड़ गई। इस घटना से अस्पताल कर्मियों के हाथ पांव फूल गये और उन्होंने आनन-फानन में मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया।
इसे भी पढ़ें- Blast In CNG Truck: LPG ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग जिंदा जले, 40 से अधिक लोग झुलसे
अनहोनी के डर से भागने लगे मरीज

जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 66 में स्थित एक निजी हॉस्पिटल में रविवार दोपहर 12 बजे अचानक से आक्सीजन की पाइप फट गई, जिससे यहां भर्ती आठ मरीजों की हालत बिगड़ने लगी। मरीजों की सेहत बिगड़ते देख अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। लाइन फटने की आवाज और धुएं से वहां भर्ती अन्य मरीज भी अनहोनी की आशंका से घबरा गये और बाहर की तरफ भागने लगे।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
आक्सीजन फटने की सूचना मिलते ही फेस 3 थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और बिना समय गंवाए आईसीयू में भर्ती मरीजों को एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद दूसरे गंभीर मरीजों को भी दूसरे स्थान पर भेजा गया, जहां उन्हें आसानी से आक्सीजन सप्लाई दी जा सके। इस बीच मरीजों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई और वे भी मौके पर पहुंच गए।
थाना प्रभारी बोले- माइनर ब्लास्ट था
घटना के बारे में बात करते हुए फेस 3 थाना प्रभारी ने कहा, रविवार को फायर स्टेशन फेस-3 को सूचना मिली कि ममूरा स्थित एक निजी अस्पताल में ब्लास्ट हो गया है। खबर मिलते ही फायर सर्विस की एक यूनिट मौके पर पहुंची, तो पता चला कि ऑक्सीजन लाइन में लीकेज होने के चलते माइनर ब्लास्ट हो गया था, जिससे मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बताया, मरीजों को तत्काल एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया, किसी को कोई हानि नहीं हुई है, सभी मरीज और वहां मौजूद अन्य लोग सुरक्षित हैं।
इसे भी पढ़ें- Delhi Blast: दिल्ली में फिर फटा बम, फैली सनसनी, आला अधिकारी पहुंचे मौके पर, जांच शुरू






Users Today : 0

