Home » अन्य » Blast In CNG Truck: LPG ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग जिंदा जले, 40 से अधिक लोग झुलसे

Blast In CNG Truck: LPG ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग जिंदा जले, 40 से अधिक लोग झुलसे

[the_ad id="14540"]

जयपुर। Blast In CNG Truck: राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार की सुबह की शुरुआत डरावनी रही। यहां एक बड़ी सड़क दुर्घटना के साथ जोरदार विस्फोट हुआ और आग लग गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। जयपुर में अजमेर रोड के पास एक एलपीजी ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया जिसके बाद विस्फोट हुआ और हर तरफ आग फैल गई। हादसे के परिणामस्वरूप 6 लोग जिंदा जल गए। वहीं 40 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। इसके अलावा, 40 कारें भी जलकर खाक हो गईं। इन कारों में यात्री भी थे जो किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले।

इसे भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा: घर में हुआ जोरदार विस्फोट, पटाखा व्यवसायी की मौत, दो महिलाएं घायल

सुबह पांच बजे घटना

Blast In CNG Truck

जयपुर के भांकरोटा इलाके में सुबह 5 बजे हुई इस घटना की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, दमकल और पुलिस की टीमें तुरंत बचाव अभियान के लिए रवाना हो गईं। आग इतनी विनाशकारी थी कि दमकल की कई गाड़ियों को इसे बुझाने में कई घंटे लग गए, जो लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे वे भाग्यशाली थे। हालांकि, छह लोगों को अपनी जान बचाने का कोई मौका नहीं मिला। कई लोग तो अपनी कारों से बाहर भी नहीं निकल सके।

 

हादसा होते हैं चारों तरफ आग फ़ैल गई

Blast In CNG Truck

बता दें कि ठंड की वजह से अब सूरज देर से निकलता है ऐसे में जब शुक्रवार की सुबह पांच बजे ये हादसा हुआ तब सड़कों पर अंधेरा था। वहीं, कोहरे की वजह से दृश्यता भी काफी कम थी। ऐसे में राजमार्गों पर चलने वाले वाहनों को गति और सुरक्षा बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। आशंका है कि जयपुर की हालिया घटना में भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा। यहां भी दो ट्रक आपस में भिड़ गये, जिनमें से एक एलपीजी ट्रक था। यही वजह थी कि इस टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ और चारों तरफ आग फ़ैल गई। इतना ही नहीं इस हादसे के होते ही पीछे से आ रही अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकराती गईं।

रास्ते को किया गया डायवर्ट

Blast In CNG Truck

पुलिस और प्रशासन की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं। 20 से अधिक फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं। इस घटना के कारण रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में जो वाहन जले हैं उनमें ट्रक, यात्री बस, गैस टैंकर, कार, वैन, मोटरसाइकिल और एक टैंपो शामिल।

सीएम भजन लाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे

जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस-वे पर हुए इस दर्दनाक हादसे को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संज्ञान लिया है। वे खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की पूरी जानकारी ली।. साथ ही अधिकारियों को पीड़ितों को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इधर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी  जयपुर केमिकल टैंकर विस्फोट में घायल हुए पीड़ितों का हालचाल जानने के लिए सुबह 9:30 बजे एसएमएस अस्पताल पहुंचे और उनके परिजनों से बात की। इस दौरान  पीड़ितों का हालचाल लिया और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

बीजेपी अध्यक्ष ने जताया दुःख

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- ‘भांकरोटा, जयपुर में सीएनजी टैंकर फटने से हुए भीषण हादसा हो गया। इस दौरान लगी आग की चपेट में आने से कई लोगों के झुलसने समाचार प्राप्त हुआ है, ये बेहद दुखद है,  ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।’

 

इसे भी पढ़ें- फायरिंग अभ्यास के दौरान नासिक मिलिट्री कैंप में विस्फोट, दो अग्निवीरों की गई जान

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?