Home » आज फोकस में » Chanakya Niti: भूलकर भी गहरी नींद से नहीं जगाना चाहिए इन्हें, मुश्किल में पड़ जाएगी जान

Chanakya Niti: भूलकर भी गहरी नींद से नहीं जगाना चाहिए इन्हें, मुश्किल में पड़ जाएगी जान

[the_ad id="14540"]

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य अपने कुशाग्र बुद्धि, अर्थशास्त्री, कुशल राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ के लिए जाने जाते हैं। चाणक्य की नीतियां और महान संदेश आज भी मौजूद हैं। चाणक्य ने नीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र और कामशास्त्र पर कई किताबें लिखी हैं, जो आज भी प्रासंगिक है। आज के चाणक्य नीति में हम आपको ऐसे प्राणियों के बारे में बताएंगे जिन्हें कभी भी गहरी नींद से जागने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए, नहीं तो आपकी जान को खतरा हो सकता है। आइए जानें किसे नींद से नहीं जगाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Laptop Settings: नया लैपटॉप खरीदा है, तो तुरंत कर लें ये जरूरी सेटिंग्स

अहिं नृपं च शार्दूलं किटिं च बालकं तथा ।
परश्वानं च मुर्खं च सप्त सुप्तान् बोधयेत् ।।

इस नीति का अर्थ है कि सांप, राजा, शेर, तेंदुआ, बच्चा, दूसरों का कुत्ता और मूर्ख को कभी भी गहरी नींद से नहीं जगाना चाहिए। अन्यथा ये आपके लिए बहुत खतरनाक हो सकता है क्योंकि उसे जगाना जोखिम भरा होता है।

चाणक्य कहते हैं कि राजा को तब तक नहीं जगाना चाहिए जब तक कोई बहुत महत्वपूर्ण कार्य न करना हो। इस कारण वह क्रोधित हो सकता है और क्रोध में उसे दंड भी दिया जा सकता है।

सोते हुए शेर को जगाने की गलती मत करना, जब शेर जाग जाता है तो तुरंत वह जानलेवा हमला कर सकता है।

अगर सांप गहरी नींद में है तो भी उसे जगाना नहीं चाहिए और न ही उसे छेड़ना चाहिए। जब ​​सांप जाग जाएगा तो वह सीधे आपको काटने की कोशिश करेगा। अगर सांप बहुत बड़ा हो तो यह आपके लिए और भी खतरनाक हो सकता है।

बहुत छोटा बच्चा भी अगर सो रहा हो तो उसे नहीं जगाना चाहिए क्योंकि अचानक नींद से जागने के बाद बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं और बिना वजह रोने लगते हैं, जिसके बाद उन्हें संभालना मुश्किल हो जाता है।

किसी भी कुत्ते को नींद से नहीं जगाना चाहिए। ये आपके लिए घातक हो सकता है। यदि आप सोते हुए कुत्ते को जगाएंगे तो वह आपको काटने के लिए दौड़ेगा।
मूर्ख व्यक्ति को भी नींद से नहीं जगाना चाहिए क्योंकि ऐसे लोग नींद से जागते ही झगड़ने लगते हैं। ऐसे लोगों को महत्वपूर्ण कार्य करते समय भी नींद से नहीं जगाना चाहिए।
डंक मारने वाले जानवरों को छूने या जगाने से बचें।  से ये जीव आप पर हमला कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Chhath Festival 2024: छठ पूजा कल से, यहां जानें नहाय खाय पूजा का शुभ मुहुर्त, सामग्री और विधि

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?