
पंजाब। Serial killer: आपने अब तक सीरियल किलर के बारे में बहुत कुछ सुना या पढ़ा होगा, लेकिन पंजाब के रोपड़ में एक ऐसा सीरियल किलर पकड़ा गया, जिसने न सिर्फ लोगों की हत्या की बल्कि उन्हें मारने से पहले उनके साथ संबंध भी बनाए। वास्तव में ये अपराधी समलैंगिक है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 10 से अधिक लोगों की हत्या कर चुका है। जांच से पता चला कि वह राहगीरों को अपना शिकार बनाता था। पूछताछ के दौरान हमलावर ने लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कबूल की है। इसके बाद वह उनका सामान लूट लेता था।
इसे भी पढ़ें- Murder: 12 साल की लड़की ने टीवी सीरियल देखकर की ममेरी बहन की हत्या
कई केस सुलझे

रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी राम सरूप उर्फ सोढ़ी ने कीरतपुर साहिब के पास मौड़ा टोल के पास घटना को अंजाम दिया था। रोपड़ जिले में हुई तीन हत्याओं का मामला भी नहीं सुलझ रहा था, लेकिन राम सरूप के गिरफ्तार होते ही तीनों वारदातों का भी खुलासा हो गया। पूछताछ में आरोपी ने दस से ज्यादा लोगों की हत्या करने की बात कबूल की है।
शादीशुदा है आरोपी
एसएसपी ने कहा कि आरोपी रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में वारदात को अंजाम देता था। आरोपी सोढ़ी ने बताया कि मृतक हरप्रीत उर्फ सन्नी ने पहले उसके साथ संबंध थे, फिर उसने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसे लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ और उसने हरप्रीत की हत्या कर दी। उसने सभी अपराध इसी प्रकार किये। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी है, जिसके चलते दो साल पहले उसके परिवार वालों ने उसे घर से निकाल दिया था। वह शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।
नशे में देता था वारदात को अंजाम
प्रतिवादी ने कहा कि उसने कई अपराध किए हैं, जिनमें से कई उसे याद भी नहीं हैं। हत्या करने के बाद उसे पछतावा होता था और फिर वह शव के पैर छूकर माफ़ी मांग लेता था। आरोपी ने बताया कि उसने सारे अपराध नशे में किए।
इसे भी पढ़ें- Murder: पत्थर से कूंच कर युवक की निर्मम हत्या, मोबाइल में मिले हैरान करने वाले सबूत






Users Today : 43

