Home » उत्तर प्रदेश » Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

[the_ad id="14540"]
Ganga Expressway:
  • भव्य उद्घाटन के लाइव प्रसारण की होगी विशेष व्यवस्था

प्रतापगढ़। Ganga Expressway:  जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कैम्प कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें-  Pratapgarh Link Road: प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात, 12 नए संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 628.07 लाख रुपए की मंजूरी

बैठक में जानकारी दी गई कि, तहसील लालगंज के ग्राम सरायसंग्राम सिंह स्थित टोल प्लाजा पर उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा। यहां आमजन के लिए बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन सकें।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि, कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी, इसलिए कार्यक्रम का आयोजन भी सुव्यवस्थित और गरिमामय होना चाहिए।

ज्ञातव्य है कि गंगा एक्सप्रेसवे लगभग 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ के बिजौली गांव से प्रारंभ होकर प्रयागराज के जुदापुर दांदू गांव तक जाएगा। यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 प्रमुख जनपदों क्रमशः मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज को जोड़ते हुए आवागमन को सुगम बनाएगा और औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, एसडीएम लालगंज शैलेन्द्र कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे सहित यूपीडा एवं निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- World Earth Day: न्यू एंजिल्स के बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?