
-
डीईआईसी महिला अस्पताल में मूकबधिर बच्चों के लिए लगा कैंप
प्रतापगढ़। Health Care: आरबीएसके के अंतर्गत डीईआईसी केंद्र एमसीएच विंग प्रतापगढ़ में आरबीएसके टीम द्वारा चिन्हित 6 वर्ष से कम उम्र के मूकबधिर बच्चों के इलाज हेतु कैंप लगाया गया। कैंप में डॉ. शशांक ओझा कॉक्लियर इंप्लांट सर्जन ने जांच किया। कैंप में 6 मूकबधिर बच्चों को चिन्हित कर उन्हें ऑपरेशन के लिए निर्धारित स्थान और तारीख को बुलाया गया है।
इसे भी पढ़ें-Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/ नोडल अधिकारी आरबीएसके डॉ. एएन राय ने बताया कि जिले में मूकबधिर बच्चों को आरबीएसके टीम के माध्यम से स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित करने के बाद प्रयागराज आपरेशन हेतु संदर्भित किया जाएगा जहां बच्चों का इलाज होगा। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम डा आर बी यादव ने बताया कि 6 वर्ष से कम उम्र के गूंगे बहरे बच्चों का ही इलाज इस कार्यक्रम के अंतर्गत संभव है इसलिए समय से बच्चों का इलाज अवश्य करा लिया जाय।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने गूंगे बहरे बच्चों के निःशुल्क इलाज को अच्छी पहल बताया । कैंप में अभय कुमार श्रीवास्तव उपनिवेशन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग प्रयागराज मंडल प्रयागराज ने सहयोग प्रदान किया।
कैंप में प्रभारी डीईआईसी मैनेजर सीएम शुक्ल ने बताया आरबीएसके द्वारा चिन्हित बच्चों के साथ अन्य 6 वर्ष से कम उम्र के मूकबधिर(गूंगे बहरे) बच्चे सीधे डीईआईसी सेंटर महिला अस्पताल प्रतापगढ़ में आकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है उन बच्चों का भी इलाज निःशुल्क होगा।

इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डीईआईसी डॉ. दिलीप कुमार वर्मा , चिकित्सा अधिकारी डॉ. निखिल सिंह , डॉ. स्वेता शाही, डॉ. नेहा मिश्रा , डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ. पूजा त्रिपाठी, शैलेश दूबे, आशीष स्वामी सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।
इसे भी पढ़ें- Student Success: सम्मानित किए गए राम अजोर शिक्षण संस्थान के मेधावी






Users Today : 37

