Home » अन्य » Maha Kumbh 2025: नेहरु-गांधी को भी पसंद थी प्रयागराज की ये कचौरी, अब महाकुंभ में लगेगा स्टॉल

Maha Kumbh 2025: नेहरु-गांधी को भी पसंद थी प्रयागराज की ये कचौरी, अब महाकुंभ में लगेगा स्टॉल

[the_ad id="14540"]
Maha Kumbh 2025

प्रयागराज। Maha Kumbh 2025: यूपी की धार्मिक नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी को पहले शाही स्नान के साथ महाकुंभ मेला शुरू हो जायेगा। यहां सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। महाकुंभ मेले को देखते हुए प्रयागराज में लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: बड़े कलाकारों से सजेगा मंच, 35 दिन तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

170 साल पुरानी है दुकान 

कहा जाता है कि, जो लोग महाकुंभ में आते हैं वे यहां की प्रसिद्ध कचौरी खाना नहीं भूलते। बता दें कि प्रयागराज में नेतराम मूलचंद की दुकान है जो 170 साल पुरानी है। नेहरू और गांधी से लेकर अमिताभ बच्चन तक हर कोई  नेतराम मूलचंद की कचौरी का दीवाना है। अगर आप भी इस बार महाकुंभ में जा रहे हैं तो यहां की कचौड़ी का आनंद लेना न भूलें।

 

देशी घी में बनाई जाती हैं कचौरियां

इस दुकान की खासियत यह है कि यहां कचौरियां शुद्ध घी से बनाई जाती हैं। इन कचौरियों में उड़द की दाल और मसाले भरे होते हैं। कहा जाता है कि इस दुकान की स्थापना लाला नेतराम ने की थी और अब इसे इनकी पांचवीं पीढ़ी चला रही है। अमिताभ बच्चन ने भी यहां की कचौड़ी और जलेबी का आनंद लिया है।

mhakunbh 2025

इन चीजों का भी उठा सकते हैं लुत्फ़

यहां आपको 80 रुपये में एक प्लेट पूड़ी (कचौरी) मिल जाएगी। इस थाली में देसी घी के साथ 4 पूरी, 3 तरह की सब्जी और आम से बनी एक खास चटनी होती है। इन सब्जियों के अलावा, कद्दू, आलू और मटर पनीर या छोले भी होते हैं। नेतराम मूलचंद की इस दुकान पर आप कचौरी के अलावा और भी बहुत सी चीजों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां आप गुलाब जामुन, काला जाम, रसमलाई, मालपुआ, बालूशाही, मोतीचूर क लड्डू, मलाई रोल, गुझिया और कई अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।  शाम में स्नैक्स के तौर पर यहां समोसा भी खूब बिकता है। बता दें कि नेतराम मूलचंद की इस दुकान पर सुबह 7 बजे से ही लोगों की भीड़ जुटने लगती है।

इसे भी पढ़ें-  MahaKumbh 2025: रेलवे ने महाकुंभ के लिए जारी किया 20 स्पेशल ट्रनों का शेड्यूल, ये है लिस्ट 

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?