
प्रतापगढ़। District Bar Elections: जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकारिणी सहित विभिन्न पदों के लिए 4 प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
संजीव कुमार सिंह ने भरा नामांकन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद अनिल कुमार सिंह, कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए संजीव कुमार सिंह ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है। एल्डर कमेटी के अनुसार अलग- अलग पदों के लिये कुल 34 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। गुरूवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशियों ने एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय नारायण सिंह के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया।
इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह एडवोकेट, महामंत्री रवींद्र सिंह ,संयुक्त मंत्री संदीप सिंह मौजूद रहे। संगठन के चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अध्याक्ष पद के लिये चन्द्र प्रताप सिंह, श्याम प्रताप सिंह, विजय पाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह लाल साहब, शिवराम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिये अशोक सिंह , राकेश कुमार सिंह, महामंत्री के लिये योगेश सिंह, राजेश प्रताप सिंह, लल्लन सिंह ,उपाध्यक्ष 2 पद पर आशीष कुमार सिंह,अजय प्रताप सिंह,विकास सिंह, विवेक कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष महिला पद के लिये किरन बाला सिंह, प्रतिभा सिंह, संयुक्त मंत्री दो पद के लिये अरुण सिंह राजू, बृजेन्द्र बहादुर पाल ,सचीन्द्र सिंह, श्रीविलास शुक्ला, संयुक्त मंत्री महिला अनुराधा सिंह निर्विरोध,वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अजय प्रताप सिंह, चन्द्र भान सिंह,दीपेन्द्र प्रताप सिंह,-यज्ञ नारायण सिंह, राज कुमार मिश्र,राज कुमारी सिंह,कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिये पंकज कुमार शर्मा,फरहत जहीर खान,संजीव कुमार सिंह, रवि सिंह सहित कुल 34 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की जांच एल्डर कमेटी गुरूवार को करेगी।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान






Users Today : 2

