
Arthritis Home Remedies: आजकल गठिया की समस्या तेजी से बढ़ रही है। यह बीमारी जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न पैदा करती है। आमतौर पर यह समस्या बुजुर्गों में ज्यादा दिखती है, लेकिन अब युवाओं में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। गठिया के कारण चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है, जिससे जीवनशैली पर बुरा असर पड़ता है। इसके उपचार के लिए हम कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइए जानते हैं गठिया के इलाज के लिए कुछ बेहतरीन घरेलू नुस्खे।
इसे भी पढ़ें- Shortness Of Breath: किन लोगों को होती है सांस फूलने की बीमारी, जानें शुरूआती लक्षण
एक्सपर्ट्स की राय
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ का कहना है कि गठिया एक ऐसी बीमारी है, जो बहुत दर्दनाक और असहनीय होती है। आयुर्वेद के जानकार बताते हैं कि गठिया के इलाज में बथुआ बेहद कारगर होता है।
बथुए के पत्ते से इलाज
आयुर्वेद के जानकार बताते हैं कि सर्दियों में मिलने वाला बथुआ का साग गठिया के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यदि मरीज इस मौसम में रोज़ इसकी पत्तियों का जूस पीते हैं, तो उसे गठिया की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि गठिया से परेशान लोगों को बथुआ का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। बथुआ में विटामिन-ए, सी, ई, आयरन, कैल्शियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को मैंग्नीज, फॉलिक एसिड, सोडियम और जिंक जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। यह साग मांसपेशियों को भी मजबूत करने में सहायक होता है। साथ ही ये सूजन तथा दर्द की समस्याओं को भी कम करने में कारगर होता है।
गठिया से राहत पाने के अन्य उपाय
आयुर्वेद के डॉक्टर का कहना है कि गठिया से परेशान लोगों को आलू का कम से कम सेवन करना चाहिए। मटर से परहेज करना चाहिए। बथुआ को कभी भी दही के साथ नहीं खाना चाहिए। सरसों का साग अकेला नहीं खाना चाहिए, इसे किसी दूसरे साग के साथ मिलाकर खाना चाहिए। हल्दी, अदरक, निरगुंडी और गिलोय का सेवन भी उनके लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से दर्द में लाभ मिलता है।
इसे भी पढ़ें- Liver Disease: लीवर की हर बीमारी को दूर करेगा ये घरेलू नुस्खा, जान लें शुरुआती लक्षण






Users Today : 39

