
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस में सोमवार को दिवाली (Diwali Celebrated White House) का त्योहार मनाया गया। इस कार्यक्रम में 600 से अधिक प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकियों ने भाग लिया। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में मुझे व्हाइट हाउस में अब तक के सबसे बड़े दिवाली रिसेप्शन की मेजबानी करने का सम्मान मिला। बाइडन ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है कि सीनेटर, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के रूप में मेरी सेवा के दौरान मेरे स्टाफ के प्रमुख सदस्य दक्षिण एशियाई अमेरिकी हैं।
इसे भी पढ़ें- Israel Lebanon War: मिडिल ईस्ट में कभी भी छिड़ सकती है जंग, नसरुल्लाह की मौत के बाद भारत-पाक में मचा बवाल
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से भेजा संदेश
उन्होंने कहा “कमला हैरिस से लेकर डॉ. विवेक मूर्ति और यहां मौजूद कई लोगों पर मुझे गर्व कि उनकी सहायता से मुझे अमेरिका जैसे प्रतिष्ठित देश का नेतृत्व करने का मौक़ा मिला। बाइडन के संबोधन से पहले भारतीय अमेरिकी युवा सामाजिक कार्यकर्ता श्रुति अमुला और अमेरिकी सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति, सुनीता विलियम्स ने भी दीवाली कार्यक्रम को संबोधित किया। चूंकि सुनीता विलियम्स मौजूदा समय में अंतरिक्ष में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो रिकॉर्डेड संदेश भेजा, जिसे कार्यक्रम में सुनाया गया। हालांकि उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडन ने इस दिवाली कार्यक्रम में शिरकत नहीं की।
ब्लू रूम में जलाई एक औपचारिक मोमबत्ती जलाई
2016 में व्हाइट हाउस में पहले दिवाली समारोह को याद करते हुए बाइडन ने कहा कि “दक्षिण एशियाई अमेरिकियों सहित अप्रवासियों के खिलाफ नफरत और दुश्मनी के काले बादल” 2024 में एक बार फिर से नजर आने लगे हैं। अमेरिका हमें हमारी ताकत की याद दिलाता है और हम सभी को प्रकाश बनना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जो बाइडन ने व्हाइट हाउस के ब्लू रूम में एक औपचारिक मोमबत्ती जलाई। उन्होंने इस अवसर पर अमेरिकी लोकतंत्र में उनके योगदान के लिए अमेरिकी दक्षिण एशियाई समुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें- अमेरिका में ‘हेलेन’ ने मचाई तबाही, 44 लोगों की मौत, कई इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा






Users Today : 37

