Home » शिक्षा » Poster Competition: पोस्टरों पर दिखी रंगों से सजी सबला

Poster Competition: पोस्टरों पर दिखी रंगों से सजी सबला

[the_ad id="14540"]
Poster Competition
  • साई कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

अम्बिकापुर। वुमेन्स वेलफेयर एंड एंटी सेक्सुअल हैरासमेंट सेल के तत्वावधान में बेटी है कल है, मेरी बेटी मेरी शान, बेटी से सशक्त समाज, महिला सशक्तीकरण चुनौतियां एवं संभावनायें, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक परिवर्तन है विषय पर शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई।

इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां

प्रतियोगिता में दिखा पुलवामा का दर्द

Poster Competition

प्रतियोगिता में एक ओर जहां पुलवामा का दर्द दिखा तो दूसरी ओर आपरेशन सिन्दूर की सफलता नजर आयी। महिला शिक्षा, स्वतंत्रता और स्वाभिमान फलक पर नजर आया तो नारी शक्ति और उन्मुक्त आकाश की उड़ान दिखी। कोमल और चटक रंगों को संयोजन सराहनीय रहा।

रंगोली प्रतियोगिता हुई

Poster Competition

सेल प्रभारी डॉ. अलका पांडेय के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायकों में ब्रम्ह कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय चोपड़ापारा से बीके विद्या, समाजसेवी अनिल मिश्रा तथा मंगल पांडेय रहे। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. कंचन साहू, डॉ. जगमीत कौर, विनिता मेहता सहयोग किया।

इस अवसर स्वीप नोडल अधिकारी सुमन मिंज के नेतृत्व में स्वीप आधारित रंगोली प्रतियोगिता हुई जिसमें स्वयं सेवकों ने मतदान के महत्व और कर्तव्यों से अवगत कराया।

 

इसे भी पढ़ें- NSS Foundation Day: युवाओं को सचेत करता है NSS का स्थापना दिवस

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?