Home » मनोरंजन » ‘सिंघम अगेन’ ने थियेटर्स में मचाया धमाल, बनी रोहित और अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

‘सिंघम अगेन’ ने थियेटर्स में मचाया धमाल, बनी रोहित और अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

News Portal Development Companies In India

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन स्टारर दिवाली धमाका फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) का धमाल सिनेमाघरों में जारी है। उनका सुपर कॉप अवतार ‘सिंघम’ दस साल भी फिल्म प्रेमियों को थियेटर्स की तरफ खींचने में सफल रहा। पुलिस की दुनिया में रोहित शेट्टी की नवीनतम फिल्म, सिंघम अगेन, सप्ताहांत में एक बड़ी सफलता साबित हुई और अजय के करियर में एक और उच्च बिंदु साबित हुई। अजय देवगन और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित, सिंघम अगेन ने पूरे पुलिस जगत को एक साथ लाया और एक रिकॉर्ड बनाया।

इसे भी पढ़ें- अजय देवगन की ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ रही ‘सिंघम अगेन’, बन सकती है सबसे बड़ी FILM

टॉप पर पहुंचा रोहित का करियर

Singham Again 

हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की लेटेस्ट फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने ओपनिंग वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई की है। इस फिल्म ने अजय देवगन के करियर को एक नया टॉप मोमेंट दे दिया है। पूरे कॉप यूनिवर्स को साथ लेकर आई ‘सिंघम अगेन’ ने अजय देवगन के साथ-साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी के करियर को भी टॉप मुकाम पर पहुंचा दिया है।

कैमियों में नजर आये कई एक्टर

अजय देवगन अभिनीत इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह के साथ अक्षय कुमार भी एक लंबी कैमियो भूमिका में नजर आ रहे हैं। इतने सारे स्टार्स के एक साथ आने से यह तो तय था कि फिल्म को शानदार शुरुआत मिलेगी, लेकिन दिवाली के मौके पर रिलीज  हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त धमाल मचा दिया। आलम ये रहा की की थियेटर्स में लोगों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।

तीसरे दिन धीमी पड़ी रफ्तार 

Singham Again

‘सिंघम अगेन’ ने शुक्रवार को 4,370 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की, जो अजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर है। शनिवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मामूली बढ़त के साथ 4,450 करोड़ रुपये हो गया और महज दो दिनों में फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 88 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। पहले दो दिनों में जबरदस्त कमाई करने के बाद तीसरे दिन से अजय देवगन की फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी होती नजर आई। शुरुआती इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुमान के मुताबिक, ‘सिंघम अगेन’ ने तीसरे दिन करीब 37-38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की तीसरे दिन की कमाई पिछले दो दिनों की तुलना में जरूर कम रही, लेकिन फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया।

125 करोड़ रुपये के पार हुआ कलेक्शन 

अनुमान है कि पहले तीन दिनों की शानदार कमाई के बाद ‘सिंघम अगेन’ का कलेक्शन 125 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यह अजय देवगन और रोहित शेट्टी के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है। पहले तीन दिनों में अजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि पहले सोमवार को इस फिल्म की कमाई पर क्या असर पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के बीच चुपके से आई अजय देवगन की ‘नाम, बज्मी ने पोस्टर शेयर कर किया डेट का ऐलान

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?