Home » राज्य » आगरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का विमान, पायलट ने कूदकर बचाई जान

आगरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का विमान, पायलट ने कूदकर बचाई जान

[the_ad id="14540"]

आगरा। आगरा में सोमवार को वायुसेना (Army plane crashed) का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट और सह-पायलट ने अपनी जान बचाने के लिए छलांग लगा दी। घटना पर वायुसेना की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें- पुणे के पौंड गांव के क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, तीन लोगों की मौत की आशंका, राहत व बचाव कार्य शुरू

पायलट 2 किमी दूर मिला

Army plane crashed

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद पायलट और उसके साथी दो किलोमीटर की दूरी पर पाए गये। गनीमत रही कि पायलट ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और विमान को कागारौल के सोनिग गांव के पास एक खेत में गिराया। अगर विमान आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त होता तो काफी नुकसान हो सकता था।

विमान ने पंजाब से उड़ान भरी थी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह मिग-29 विमान था जिसने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी। घटना स्थल पर इस समय काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये थे। मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें- अल्मोड़ा: खाई में गिरी बस, कइयों की मौत, कई घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?