Home » अन्य » Immunity Booster Exercise: इम्युनिटी बूस्ट करती है ये तीन एक्सरसाइज, सर्दियों में बच्चों से जरूर करवाएं

Immunity Booster Exercise: इम्युनिटी बूस्ट करती है ये तीन एक्सरसाइज, सर्दियों में बच्चों से जरूर करवाएं

[the_ad id="14540"]

Immunity Booster Exercise: सर्दियों का मौसम उन लोगों के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है, जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है। ऐसे लोग अक्सर खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के शिकार हो जाते हैं। इस मौसम ने बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना बहुत जरूरी है। इसके लिए बच्चों हेल्दी डाइट और एक्सर साइज करवानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-Inflation: खाने की थाली पर भी पड़ा महंगी सब्जियों का असर, 20 फीसदी तक बढ़े दाम

हेल्दी डाइट दें

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि व्यायाम से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इससे सर्दियों में बच्चों का शरीर गर्म रहता है और रक्त संचार भी बेहतर होता है। व्यायाम न केवल बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सक्रिय रहने में भी मदद करते हैं। आइए जानते हैं बच्चों को कौन-कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्रीदिंग एक्सरसाइज से बच्चे का इम्यून सिस्टम वीक होता है। सर्दियों में श्वसन तंत्र पर दबाव बढ़ जाता है और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। ऐसे में प्राणायाम, अनुलोम विलोम और डीप ब्रीदिंग से फेफड़े मजबूत होते हैं। ये शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

स्किपिंग

स्किपिंग एक एनर्जेटिक वर्कआउट है। ये सर्दियों में बच्चों को गर्माहट प्रदान करती है। स्किपिंग करने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। साथ ही इस एक्सरसाइज से दिल भी मजबूत होता है। सर्दियों के मौसम में स्किपिंग करने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

डांसिंग करना

डांस करने से अधिक कैलोरी बर्न होती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है। इससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। आज के समय में  ज्यादातर बच्चों को डांस करना पसंद है। ये एक्सरसाइज उनके लिए परफेक्ट है। हालांकि विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि व्यायाम के अलावा बच्चों के खान पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें-Fitness Tips: परफेक्ट फिगर और स्किन पर ग्लो चाहिए, तो अपनाएं ये तरीके, जल्द मिलेगा रिजल्ट

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?