
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के गौरीगंज से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक (SP MLA) राकेश प्रताप सिंह ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राम भक्तों के साथ अयोध्या तक पदयात्रा शुरू करने की योजना बनाई है। ये यात्रा 11 नवंबर से शुरू होगी। अयोध्या के लिए पदयात्रा 108 किमी लंबी होगी। गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने तीसरी बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीता।
इसे भी पढ़ें-सपा विधायक का विवादित बयान, मुस्लिम आबादी बढ़ गई है, तुम्हारा राज खत्म, जब मुगल नहीं रहे तो तुम...
11 नवंबर को शुरू होगी यात्रा
राकेश प्रताप सिंह ने अयोध्या पदयात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि 11 नवंबर से उनके विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा शुरू होगी। 14 नवंबर को वे अपने मित्रों और राम भक्तों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे।
14 नवंबर को करेंगे रामलला के दर्शन
उन्होंने अयोध्या के लिए पदयात्रा कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि पदयात्रा 11 नवंबर को मुसाफिरखाना में विश्राम करेगी। वहां से प्रस्थान कर पदयात्रा 12 नवंबर को मिल्कीपुर में रुकेगी। इसके बाद 13 नवंबर को अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में रुकेगी। पदयात्रा में शामिल भक्त और समर्थक 14 नवंबर को रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद सभी समर्थक और रामभक्त बस से गौरीगंज के लिए रवाना होंगे।
पदयात्रा में 15,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद
राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को सुबह 9 बजे गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज से अयोध्या के लिए पदयात्रा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के सभी राम भक्तों और परिवारों को इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सपा विधायक ने विश्वास जताया कि पदयात्रा में 15,000 से अधिक राम भक्त शामिल होंगे।
उद्घाटन में ही जाना चाहते थे अयोध्या
विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि वे राम मंदिर के उद्घाटन के दौरान अयोध्या जाना चाहते थे। उन्होंने विधानसभा में सभी विधायकों को एक साथ अयोध्या चलने और रामलला के दर्शन करने का निमंत्रण दिया था, लेकिन अगले ही दिन उनकी पार्टी आलाकमान ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि उस वक्त सपा मुखिया ने कहा था कि उन्हें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ अयोध्या नहीं जाना चाहिए। इसी वजह से पार्टी हाईकमान की बात मानते हुए वह उस वक्त अयोध्या नहीं गए थे।
इसे भी पढ़ें-सीएम योगी बोले: सत्ता के लिए सपा रच रही साजिश, बिना नाम लिए बोले- सत्ता विरासत में मिलती है, सत्ता में नहीं









Users Today : 21

