Home » आज फोकस में » Delhi Air Pollution: राजधानी में बिगड़े हालात, धुएं और कोहरे से कम हुई विजिबलिटी, सांस लेने में भी हो रही मुश्किल

Delhi Air Pollution: राजधानी में बिगड़े हालात, धुएं और कोहरे से कम हुई विजिबलिटी, सांस लेने में भी हो रही मुश्किल

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली। Delhi Air Pollution: इन दिनों दिल्ली बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह दिन दूर नहीं जब यहां पॉल्युशन इमरजेंसी लगाने की नौबत आ जाएगी। दरअसल जहरीली हवाओं से दिल्ली वासियों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं अब घना कोहरा भी कोढ़ में खाज का काम करने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में आई तापमान में मामूली गिरावट ने यहां के हालात बद से बदतर हो गये हैं। घना कोहरे की वजह से धुंध छाई हुई है। यहां धूल, धुआं, धुंढ और कोहरे का खतरनाक मिश्रण देखने को मिल रहा है, जिस्स्से यहां रह रहे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वहीं कई जगहों पर दृश्यता भी बेहद कम है।

इसे भी पढ़ें-Delhi Air Pollution: सख्त हुई सरकार, कहा-‘अब पराली जलाई तो खैर नहीं, लगेगा ज्यादा जुर्माना’

गुरुग्राम में बढ़ा प्रदूषण 

दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर 100 मीटर की दूरी तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिक होने के कारण दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी प्रदूषण बढ़ गया है। नमी के कारण स्मॉग की स्थिति बनी रहती है। आज सुबह 6 बजे तक गुरुग्राम में AQI 266, दिल्ली में AQI 349 और नोएडा में AQI 208  रहा।आइए जानते हैं दिल्ली में आज का तापमान, वायु प्रदूषण और ठंड की स्थिति कैसी है।

 

दिल्ली में तापमान की स्थिति

Delhi Air Pollution

कोहरे की वजह से आज दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। बुधवार 13 नवंबर की सुबह दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.58 डिग्री दर्ज किया गया। दैनिक न्यूनतम तापमान 19.05 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आर्द्रता 19% और हवा की गति 19 किमी/घंटा है। सूर्योदय प्रातः 6:42 बजे हुआ और सूर्यास्त शाम 5:28 बजे होगा।

और गिरेगा तापमान 

Delhi Air Pollution

दिल्ली में 30 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। हालांकि 18  नवंबर को बादल छाए रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और 14-19 डिग्री सेल्सियस के बीच  रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

दिल्ली में अगले 7 दिनों का मौसम और AQI

14 नवंबर                     29.45 डिग्री सेल्सियस आसमान साफ
15 नवंबर                     29.22 डिग्री सेल्सियस आसमान साफ
16 नवंबर                     29.14 डिग्री सेल्सियस आसमान साफ
17 नवंबर                     28.85 डिग्री सेल्सियस आसमान साफ
18 नवंबर                     28.49 डिग्री सेल्सियस और बादल
19 नवंबर                     27.89 डिग्री सेल्सियस आसमान साफ
20 नवंबर                     26.81 डिग्री सेल्सियस आसमान साफ

इसे भी पढ़ें- Winter Season In Delhi: आखिर दिल्ली में कब से पड़ेगी ठंड?, गर्मी से परेशान लोग कर रहे सवाल

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?