Home » मनोरंजन » Nayanthara Birthday: पति विग्नेश शिवन ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे, सोशल मीडिया पर ऐसे किया प्यार का इजहार

Nayanthara Birthday: पति विग्नेश शिवन ने खास अंदाज में विश किया बर्थडे, सोशल मीडिया पर ऐसे किया प्यार का इजहार

[the_ad id="14540"]

Nayanthara Birthday: साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा सोमवार 18 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस उन्हें उनके इस स्पेशल डे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। नयनतारा के पति विग्नेश शिवन ने भी अपनी पत्नी का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। विग्नेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक्ट्रेस के लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी।

इसे भी पढ़ें-इंतजार खत्म, आज रिलीज होगा ‘पुष्पा 2 द रूल’ का ट्रेलर, गांधी मैदान में उमड़ी प्रशसकों की भीड़

इंस्टाग्राम पर लिखी स्पेशल पोस्ट 

Nayanthara Birthday

बता दें कि विग्नेश शिवन न पत्नी और एक्ट्रेस नयन तारा के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर अपने प्यार का इजहार किया और बताया कि उन्हें  उन पर बहुत गर्व है “जन्मदिन मुबारक हो मेरे उयिर…  तुम्हारे  प्रति मेरा सम्मान, तुम्हारे लिए मेरे प्यार से लाखों गुना अधिक है!, आप मेरे थंगमेमी कौन हैं!” उन्होंने डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा – बियॉन्ड द फेयरी टेल’ देखते हुए अपनी एक झलक भी शेयर की।

कानूनी पचड़े में फंसी एक्ट्रेस की डॉक्यूमेंट्री 

आपको बता दें कि नयनतारा के जन्मदिन के मौके पर नेटफ्लिक्स ओरिजिनल नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल भी रिलीज की गई। हालांकि नेटफ्लिक्स शो को रिलीज़ से पहले कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। अभिनेता-निर्माता धनुष ने प्रोजेक्ट के निर्माताओं के खिलाफ 10 करोड़ रुपये के कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दायर किया है। इसकी वजह धनुष द्वारा प्रोड्यूस और नयनतारा स्टारर ‘नानुम राउडी धान’ की 3-सेकंड की क्लिप है, जिसे डॉक्यूमेंट्री के ट्रेलर में दिखाया गया था। इसके बाद नयनतारा ने भी अपने इंस्टाग्राम फीड पर धनुष को एक ओपन लेटर लिखकर कर करारा जवाब दिया था।

नयनतारा ने धनुष की आलोचना की थी

एक्ट्रेस ने ‘नानम राउडी धान’ के एलिमेंट्स का इस्तेमाल करने के लिए एनओसी देने से इनकार करने को लेकर धनुष पर तीखी टिप्पणी की थी। नयनतारा ने सोशल मीडिया पर लिखे लेटर में बताया कि अपनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री के निर्माण के दौरान, उन्होंने धनुष से उनकी 2015 की फिल्म ‘नानुम राउडी धान’ के सीन्स का इस्तेमाल करने के लिए अनुमति मांगी थी, लेकिन धनुष ने इसके लिये मना कर दिया था। अब वह उन्हें कानूनी नोटिस भेजकर 10 करोड़ रुपये का मुआवजा मांग रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by N A Y A N T H A R A (@nayanthara)

इसे भी पढ़ें-PM मोदी ने की विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की तारीफ़, कहा- ‘सच सामने आ रहा है’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?