Home » अंतर्राष्ट्रीय » India-Canada Relation: कनाडा ने फिर उगला जहर, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, मिला करारा जवाब

India-Canada Relation: कनाडा ने फिर उगला जहर, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, मिला करारा जवाब

[the_ad id="14540"]

 नई दिल्ली।  भारत और कनाडा (India-Canada Relation) के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। कनाडा सरकार और वहां की मीडिया भारत पर लगातार झूठे आरोप लगा रही है। अब एक बार फिर से जस्टिन ट्रूडो की कनाडाई मीडिया भारत सरकार के खिलाफ नई साजिश रच रही है। बुधवार 20 नवंबर को कनाडा के एक अखबार में छपी रिपोर्ट को भारत सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का साजिश का पहले से पता था।

इसे भी पढ़ें- Canada Crisis: गोरे लोगों कनाडा छोड़ो, ये हमारा है’, खालिस्तानी समर्थकों की रैली में लगे ये नारे, वीडियो वायरल

भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब  

India-Canada Relation

कनाडा की मीडिया रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए  भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इन्हें हास्यास्पद बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम आम तौर पर मीडिया रिपोर्टों पर टिप्पणी नहीं करते हैं, लेकिन कनाडाई सरकार के एक सूत्र की तरफ से कथित तौर पर अखबार को दिए गए ऐसे हास्यास्पद बयानों को उसी अवमानना के साथ खारिज करना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं।” जायसवाल ने आगे कहा, इस तरह के बदनाम करने वाले कैंपेन हमारे पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और तनावपूर्ण बना रहे हैं।

 इस बार क्या छापा है कनाडाई मीडिया ने 

दरअसल, एक कनाडाई अखबार में अज्ञात कनाडाई राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी के हवाले से छपी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर को मारने की साजिश की जानकारी थी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी इसकी जानकारी थी। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कनाडा के पास इस दावे का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है।

कनाडा के पास नहीं है ठोस सबूत 

मीडिया रिपोर्ट में एक कनाडाई अधिकारी ने कहा है कि, “कनाडा के पास इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी को कथित घटना की जानकारी थी।” यह कल्पना करना कठिन है कि तीन वरिष्ठ भारतीय राजनेताओं ने इस मामले पर विस्तार से चर्चा करने से पहले प्रधानमंत्री के साथ ऐसी लक्षित हत्याओं पर चर्चा नहीं की।’

पहले भी भारत की आलोचना कर चुका है कनाडा

गौरतलब है कि  कनाडा पहले भी भारत के ख़िलाफ़ ऐसे आरोप लगा चुका है। ऐसा पहली बार नहीं है जब कनाडा ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह नज्जर की हत्या को लेकर भारत पर संदेह जताया है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पहले ही इसे लेकर भारत की आलोचना कर चुके हैं। इस वजह से भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आ गई है

इसे भी पढ़ें- हरदीप निज्जर के सहयोगी रहे खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप दल्ला को कनाडा पुलिस ने किया अरेस्ट

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?