Home » अन्य » फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचाती है हल्दी, जान लें इस्तेमाल का तरीका, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में

फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचाती है हल्दी, जान लें इस्तेमाल का तरीका, वरना पड़ जाएंगे मुश्किल में

[the_ad id="14540"]

Side Effect Of Turmeric: वैसे तो हल्दी को आयुर्वेद का खजाना माना जाता है और इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके अधिक सेवन से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। आपने सुना होगा कि भले ही कोई चीज़ आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी हो, लेकिन उसकी अधिक मात्रा अच्छी नहीं होती। किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। कहते हैं न ‘अति सर्वत्र वर्जयेत’ मतलब कि अति हर चीज की बुरी होती है, चाहे वह हल्दी जैसी फायदेमंद चीज ही क्यों न हो। इसका भी अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर पर कई तरह के साइड इफेक्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है हल्दी।

 इसे भी पढ़ें- Winter Skin Care Tips: सर्दियों में त्वचा की नमी छीन लेती हैं ये चीजें, भूलकर भी न करें इस्तेमाल

हल्दी आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और सैकड़ों पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिनका सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि हल्दी का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है।

पेट में जलन

बहुत अधिक हल्दी का सेवन करने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इससे पाचन तंत्र बाधित हो सकता है और दस्त और उल्टी जैसी समस्याएं होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

खून का पतला होना

हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है, जो रक्त को पतला करने का काम करता है। ज्यादा हल्दी का सेवन करने से चोट लगने पर अधिक रक्तस्राव की समस्या बढ़ सकती है।

लीवर पर असर

बहुत अधिक हल्दी का सेवन करने से लीवर पर दबाव पड़ सकता है। यह लिवर एंजाइम्स को बढ़ाकर लिवर के कार्य को प्रभावित कर सकता है।

एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं

कुछ लोगों को हल्दी से एलर्जी हो सकती है, जिससे खुजली, लाल चकत्ते और त्वचा में सूजन हो सकती है। बहुत अधिक हल्दी त्वचा की संवेदनशीलता का कारण बन सकती है।

दिन में कितनी हल्दी खाएं 

जब बात आती है कि आपको प्रति दिन कितनी हल्दी का सेवन करना चाहिए, तो विशेषज्ञों का सुझाव है कि आप प्रति दिन 500 से 2000 मिलीग्राम तक हल्दी का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Air Pollution Harmful For Health: सेहत को कैसे प्रभावित करती है प्रदूषित हवा, जानें बचाव का तरीका

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?