Home » राज्य » Maharashtra Election Result: योगी के इस नारे से चित्त हुआ विपक्ष, PM मोदी भी चले उन्हीं की राह पर

Maharashtra Election Result: योगी के इस नारे से चित्त हुआ विपक्ष, PM मोदी भी चले उन्हीं की राह पर

[the_ad id="14540"]

 लखनऊ।  Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत के बीच जिस बीजेपी नेता की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। इस बार के चुनाव में योगी आदित्यनाथ का काफी कुछ दांव पर था। ऐसे में अगर इस चुनाव में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो इसका दोष साफ तौर पर योगी पर ही मढ़ा जाता। हालांकि उन्होंने इस चुनाव में जमकर प्रचार किया था और विपक्ष पर करारा हमला किया था। वहीं विपक्ष उनके हमले में पूरी तरह से फंस भी गया था। नतीजा ये रहा कि एनडीए ने इस चुनाव में शानदार जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें- UP By-Election: वोटिंग के समय रामलला के दरबार में मौजूद रहेंगे सीएम योगी

योगी के नारों ने फंसा विपक्ष

दरअसल योगी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कुछ ऐसे नारे लगाये, जिन्हें विपक्ष ने ख़ारिज करने की कोशिश और उसी में फंस गया। योगी के नारों के खिलाफ बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई चुनावी रैलियों में कहा था कि जब वह छोटे थे तो उनके माता-पिता समेत परिवार के कई सदस्य दंगों में मारे गए थे।सीएम योगी ने खरगे के इस बयान को लपक लिया और उनसे पूछा कि वह बताएं कि उनके परिवार को किसने मारा। इसके बाद खरगे की यह कहने की हिम्मत नहीं हुई कि उनके परिवार को हैदराबाद के निजाम के रजाकारों ने मारा था।

खूब चर्चित रहा ‘बटेंगे तो काटेंगे’ नारा 

इसके साथ ही सीएम योगी का ‘बटेंगे तो काटेंगे’ नारा भी खूब चर्चित रहा। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘एक हैं, तो सेफ हैं’ जैसा नारा देकर योगी के नारे का समर्थन कर दिया। हालांकि सीएम योगी का ये बयान लगातार महाराष्ट्र में सुर्खियों में बना रहा। विपक्ष ने बार-बार दावा किया है कि इसे किसी प्रयोगशाला में तैयार किया गया है, लेकिन इस कठोर बयान का तोड़ किसी के पास नहीं मिला। योगी की रैलियों की बात करें तो उन्होंने 5 नवंबर से 18 नवंबर तक यानी सिर्फ तेरह दिनों में तीन राज्यों यूपी, महाराष्ट्र और झारखंड में 37 रैलियां और दो रोड शो किए।

पार्टी में बढ़ सकता है योगी का कद 

अब महाराष्ट्र में महायुति ने उम्मीद से ज्यादा सीटें जीत ली हैं। ऐसे में इस बात से इनकर नहीं किया जा सकता है कि आने वाले समय में पार्टी में सीएम योगी का कद और ज्यादा बढ़ सकता है। वैसे तो उनके विस्फोटक आक्रमण शैली की चर्चा अक्सर होती रहती है। हालांकि झारखंड को लेकर ये सवाल जरूर उठ सकता है कि जब महाराष्ट्र में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा हिट रहा और  झारखंड में इसका जादू क्यों नहीं चला।

जो भी हो, ये जरूर कहा जा सकता है कि सीएम योगी के इन नारों के बाद जहां बीजेपी के प्रमुख नेता इसी लाइन पर चले। यहां तक कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन में इसी तर्ज पर ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा दिया।

इसे भी पढ़ें- Cyber ​​fraud: ठगों ने लगाया योगी के मंत्री के अकाउंटेंट को 2.08 करोड़ का चूना, नंदी के बेटे की फोटो लगाकर दिया काम को अंजाम

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?