Home » मनोरंजन » Akshra Singh: इस खास डेट पर शादी करेंगी अक्षरा सिंह, खुद किया ऐलान

Akshra Singh: इस खास डेट पर शादी करेंगी अक्षरा सिंह, खुद किया ऐलान

News Portal Development Companies In India

Akshra Singh: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के साथ अपने अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने अपनी खुद शादी को लेकर खुलकर बात की है और बताया कि वह कब शादी करेंगी। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा…

इसे भी पढ़ें-  सलमान खान की इस हरकत से परेशान होकर सोमी अली ने खत्म कर दिया था रिश्ता, इंटरव्यू में खुद बोलीं एक्ट्रेस

अभी बहुत काम करना है 

Akshra Singh

हाल ही में इंटरव्यू में जब अक्षरा से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब देते हुए इंटरव्यूअर से ही सवाल कर लिया, आप क्यों नहीं शादी कर रही हैं। इस पर इंटरव्यूअर ने कहा, ‘मैम, मैं अभी बहुत छोटी हूं’। इसके बाद एक्ट्रेस ने भी तपाक से कहा, मैं भी तो बहुत छोटी हूं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि भी मुझे अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है। अभी बहुत काम करना है अपने फैन्स के लिए।

इंटरव्यूअर से ही पूछ लिया सवाल 

अक्षरा ने आगे कहा, आप क्यों चाहती हैं कि मैं शादी कर लूं,  मुझे क्यों शादी कर लेनी चाहिए। इस पर इंटरव्यूअर कहती हैं, ”नहीं मैडम, अगर ऑडियंस इस बारे में पूछ रही है तो क्या हम नहीं पूछ सकते” तो अक्षरा कहती हैं कि, नहीं पूछ सकते। उन्होंने आगे कहा, फिलहाल अभी मैं अपने दर्शकों को दीवाना बनाने में लगी हूं। अभी ये सब मत पूछो, अक्षरा ने कहा कि अगर मैं शादी भी करूंगी तो उसकी डेट 30 फरवरी होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

यूजर्स कर रहे कमेंट 

इसके बाद इंटरव्यूअर ने कहा, ”मैम, 30 फरवरी तो कभी आती ही नहीं, तो अक्षरा ने तुरंत जवाब दिया,  आएगी। फ़िलहाल अक्षरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘शादी की क्या जरूरत है?’ एक अन्य यूजर ने कहा, आप किस बारे में बात कर रहे हैं? एक तीसरे यूजर ने कमेन्ट किया, “यह किस तरह की प्रतिक्रिया है?। इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि, अक्षरा सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।

इसे भी पढ़ें- 3 बड़ी Flop फ़िल्में दे चुके टाइगर श्रॉफ को है और तृप्ति डिमरी से आस, क्या एक्ट्रेस लगाएंगी डूबती नैया पार

 

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?