Home » Uncategorized » ‘Pushpa 2’: ‘पुष्पा 2 द रूल’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, किए गए ये तीन बदलाव

‘Pushpa 2’: ‘पुष्पा 2 द रूल’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, किए गए ये तीन बदलाव

[the_ad id="14540"]

‘Pushpa 2’: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मन्दाना जैसे शानदार कलाकारों से सजी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल्स’ की सेंसरशिप की औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। इससे पता चलता है कि यह फिल्म 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त है। फिल्म को देखने वाले बच्चों के लिए माता-पिता के मार्गदर्शन की सलाह दी गई है। U/A सर्टिफिकेट मिलने की जानकारी खुद एक्टर अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए जानते हैं फिल्म कितने घंटे की है इसमें किन-किन कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़ें-‘Pushpa 2’ Advance Booking: ‘पुष्पा 2 द रूल’ का बना बज, रिलीज से पहले ही मेकर्स को किया मालामाल

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने ‘पुष्पा 2: द रूल’ के संवादों में तीन छोटे बदलाव और मामूली दृश्य परिवर्तन का निर्देश दिया है। भारतीय सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के तीन अपशब्दों को म्यूट करने का सुझाव देने के बाद अपनी निर्धारित रिलीज के साथ आगे बढ़ने की इजाजत दे दी है।

 

कितने घंटे की है फिल्म

'Pushpa 2

सेंसरशिप सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म की अवधि 3 घंटे 20 मिनट 38 सेकेंड (200.38 मिनट) है। पहले पार्ट की बात करें तो ‘पुष्पा: द फ्लावर’ की अवधि 2 घंटे 59 मिनट थी। ये संयोग ही है कि इससे ठीक एक साल पहले रिलीज ही रणवीर कपूर की फिल्म  ‘एनिमल’ भी  203 मिनट लंबी थी। यह फिल्म बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब यह देखना होगा के क्या ‘पुष्पा 2 – द रूल’ भी इसका अनुसरण कर सकेगी।

‘पुष्पा 2: रूल’ के सितारे

‘पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसमें अल्लू अर्जुन व रश्मिका मन्दाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ने प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है और उम्मीद है कि यह भारतीय फिल्म उद्योग में एक बड़ी रिलीज होगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ फहद फासिल भी अहम भूमिका में हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

 

मोटी फीस वसूली है अल्लू अर्जुन ने

‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ये मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रायोजित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के लिए 300 करोड़ रुपये चार्ज किया है, जो न सिर्फ साउथ इंडियन एक्टर बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख की फीस से भी ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें- इंतजार खत्म, आज रिलीज होगा ‘पुष्पा 2 द रूल’ का ट्रेलर, गांधी मैदान में उमड़ी प्रशसकों की भीड़

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?