Home » खेल » Border-Gavaskar Trophy 2024: फिट हुए शुभमन, एडिलेड में मचा सकते हैं गदर

Border-Gavaskar Trophy 2024: फिट हुए शुभमन, एडिलेड में मचा सकते हैं गदर

[the_ad id="14540"]

Border-Gavaskar Trophy 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच 6 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले कैनबरा में इंडिया-पीएम इलेवन प्रैक्टिस मैच खेला जाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि शुभमन गिल इस प्रैक्टिस मैच में हिस्सा हो सकते हैं। याद दिला दें कि पर्थ टेस्ट से पहले उनके अंगूठे में चोट लग गई थी और ठीक होने के बाद वह नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे है। गिल को चोट से उबरने के लिए 10 से 14 दिन का समय दिया गया था और वह अब पूरी तरह से फिट नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की कप्तानी नहीं करेंगे रोहित शर्मा!

चोटिल होने की वजह से हो गये थे टीम से बाहर 

Shubman gill

गिल को कैनबरा मैदान पर ट्रेनिंग करते देखा गया है, जहां भारत और प्राइम मिनिस्टर्स इलेवन अभ्यास मैच खेला जाएगा। नेट्स पर उनकी वापसी भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। हालांकि ऐसी अटकलें थीं कि अनफिट होने की वजह से दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। वहीं अगर गिल अभ्यास टीम का हिस्सा होते हैं, तो वह निश्चित रूप से एडिलेड में पिंक गेंद टेस्ट मैच में भी शामिल होंगे।

अच्छी फार्म में हैं के एल राहुल 

बता दें आस्ट्रेलिया के पर्थ में खेले गये पहले टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शुभमन गिल की जगह ली थी, लेकिन इस मैच में वे क्रमश: 0 और 25 रन की पारी खेल पाए थे। इस बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि गिल को तीसरे क्रम की बैटिंग छोड़कर निचले क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। तीसरे स्थान की जिम्मेदारी के.एल. को मिलनी चाहिए। दरअसल के एल राहुल इस वक्त काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। के.एल ने पर्थ टेस्ट मैच में 26 और 77 रन की पारी खेली। पहली पारी में उनके 26 रन बहुत महत्वपूर्ण थे क्योंकि उनकी पारी ऐसे समय आई थी जब टीम इंडिया पर सौ रन से भी कम स्कोर पर ऑल आउट होने का खतरा मंडरा रहा था।

इसे भी पढ़ें-Rohit Sharma in Australia: रोहित शर्मा ने ज्वाइन की टीम, ऑस्ट्रेलियाई संसद में दी खास स्पीच

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?