Home » मनोरंजन » ED Raid: राज कुंद्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने यूपी में कई जगहों पर डाली रेड

ED Raid: राज कुंद्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने यूपी में कई जगहों पर डाली रेड

[the_ad id="14540"]

कानपुर/गोरखपुर। ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। टीम ने यहां राज कुंद्रा प्रोडक्शंस के कर्मचारियों और उनके करीबी दोस्तों के ठिकानों पर रेड डाली। कानपुर के अलावा गोरखपुर और कुशीनगर में भी छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि गोरखपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें- ईडी ने बंगलादेशी घुसपैठ मामले में बंगाल और झारखंड में 15 ठिकानों पर डाली रेड,

कानपुर में हुई कार्रवाई 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोबाइल एप के जरिये अश्लील सामग्रियों को तैयार करने और प्रसारित करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर ये रेड डाली है। ईडी  ने शुक्रवार की सुबह कानपुर के श्याम नगर में छापेमारी की। यहां रहने वाले नर्वदा श्रीवास्तव के बड़े बेटे अरविंद श्रीवास्तव ने आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और अब देश से बाहर रह कर जॉब कर रहे हैं। अरविद श्रीवास्तव अपनी पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के साथ सिंगापुर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि जब राज कुंद्रा सिंगापुर में रह रहे थे तब  अरविन्द श्रीवास्तव उनके प्रोडक्शन के प्रभारी थे। ईडी की टीम ने साल 2021 में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले की जांच के लिए यहां रेड डाली है।

गोरखपुर में एक शख्स को लिए हिरासत में 

उधर, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने गोरखपुर और कुशीनगर में छापेमारी की है। आशंका जताई जा रही है कि ये छापेमारी मुंबई में पोर्नोग्राफी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई है। यहां टीम ने पडरौना के वार्ड नंबर छह में एक सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़े श्रीवास्तव परिवार के घर पर रेड डाली है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने यहां से एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इधर गोरखपुर से भी एक शक्स को गिरफ्तार किया गया है।  बताया जा रहा है कि ये छापेमारी भी राज कुंद्रा से जुड़े नेटवर्क की जांच को लेकर की  गई है।

इसे भी पढ़ें-CM हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार के घर IT की रेड, टैक्स में गड़बड़ी के आरोप में हुई कार्रवाई

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?