
Bigg Boss 18: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दर्शक इस शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं। शो में आ रहे ट्विस्ट एक अलग ही तड़का लगा रहे हैं। जैसे-जैसे वीकेंड वार आ रहा है दर्शकों के बीच सलमान खान का इंतजार बढ़ रहा है। इस बीच, शो का एक नया प्रमोशनल वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें-सलमान खान की इस हरकत से परेशान होकर सोमी अली ने खत्म कर दिया था रिश्ता, इंटरव्यू में खुद बोलीं एक्ट्रेस
यामिनी से प्रैंक करते हैं घरवाले
दरअसल, हाल ही में सामने आये शो के प्रोमो में घर का माहौल पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रोमो में दिख रहा है कि बिग बॉस के घर में एकदम से हॉरर माहौल बन गया है और सब घर वाले मिलकर यामिनी के साथ प्रैंक करते नजर आ रहे हैं। शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि घरवाले यामिनी की हर मूवमेंट पर नजर रखते हैं। यामिनी कब, क्या कर रही हैं।
सारा ने यामिनी को डराया
प्रोमो में दिखाया गया है कि यामिनी के जागते ही घर में उनके उठने, पानी पीने और अब टॉयलेट जाने की बात होने लगती है। इसके बाद विवियन, यामिनी को डराने की तरकीब बताते हैं। इसके बाद सारा उठकर यामिनी के बिस्तर पर चली जाती है। इधर, जैसे ही यामिनी वॉशरूम से बाहर आती है, वह अपने बिस्तर पर सारा को देखती हैं तो जोर से चिल्लाने लगती है।
रात भर बना रहता है डर का माहौल
इसके बाद यामिनी अपने बिस्तर से उठ पर सोफे पर सो रहे बागा के पास जाती हैं और कहती हैं देखो मेरे बिस्तर को। इधर, सारा, यामिनी के बिस्तर पर उल्टा खड़ी होती हैं। इसके बाद बग्गा कहते हैं कि क्यों कान के पास चिल्ला रही हो, तो यामिनी कहती हैं कि वो देखो वहां पर कोई है, तो बग्गा कहते हैं कि कौन है, कोई भी तो नहीं है वहां पर। इसके बाद बागा यामिनी को बिस्तर पर ले जाता है और कहता है कि, मुझे बताओ कि वहां कौन है…यहां कोई नहीं है, फिर यामिनी कहती है कि बागा वहां नहीं है, इधर देखो और पीछे से…यामिनी को आवाज आती है सारा अपने बिस्तर पर सो रही है, तो यामिनी कहती हैं, मुझे नहीं दिख रही है। इसके बाद प्रोमो में सुबह का सीन दिखाया जाता है जहां वह विवियन कहती हैं कि वह रात को मेरे बिस्तर पर आती है। इसके बाद घर में इस मसले पर चर्चा होने लगती है।
इसे भी पढ़ें-लारेंस विश्नोई ने सलमान खान से मांगे 5 करोड़, कहा- पैसे नहीं दिए, तो कर देंगे बाबा सिद्दीकी जैसा हश्र






Users Today : 48

