
नई दिल्ली। Delhi Assembly: पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। यहां गैंगस्टरों का राज है और गृह मंत्री अमित शाह मूकदर्शक बने हुए हैं। पिछले 24 घंटों में तीन जगहों पर गोलीबारी हुई है। लॉरेंस बिश्नोई साबरमती जेल से गैंग चला रहा है। उसे भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। यही कारण है कि अपराधी इतने बेखौफ हैं। केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने दिल्ली के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की है। इसकी जिम्मेदारी अमित शाह की है, लेकिन वे दिल्ली को नहीं संभाल पा रहे हैं।
अमित शाह जी, गुजरात की जेल में रहकर Lawrence Bishnoi गैंग कैसे चला रहा है⁉️
Lawrence Bishnoi की गैंग ने आतंक मचा रखा है। एक बात समझ नहीं आ रही कि Lawrence Bishnoi BJP शासित गुजरात की साबरमती जेल में बंद है तो वह जेल में रहकर अपनी गैंग कैसे चला रहा है?@ArvindKejriwal… pic.twitter.com/KJmb8azlrG
— AAP (@AamAadmiParty) November 29, 2024
इसे भी पढ़ें- अरविन्द केजरीवाल पर बिफरीं स्वाति मालीवाल, कहा- ‘बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी, इतना अहंकार ठीक नहीं’
दिल्ली में हर रोज हो रहे बड़े अपराध
पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया ने भी राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को शूटआउट कैपिटल बना दिया है। पहले दूर से सुनते थे, शूटआउट एट लोहखंडवाला, अभी तो रोज अपनी दिल्ली में सुनने को मिल रहा है। शूटआउट एट कबीर नगर, शूटआउट एट पश्चिम विहार, शूटआउट एट नारायणा, सोनिया विहार, होटल। हर जगह, हर गली में गैंगेस्टरों का खुला आतंक है। बता दें कि इस सरकार के गठन का यह अंतिम विधानसभा सत्र है, क्योंकि फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होना है। इस सत्र में पक्ष और विपक्ष पूरी तरह से एक दूसरे पर हमलावर रहेंगे।
अमित शाह ने दिल्ली को Shootout की राजधानी बना दिया है‼️@msisodia #BJPMakesDelhiGangsterCapital pic.twitter.com/01g4yhuItQ
— AAP (@AamAadmiParty) November 29, 2024
आप विधायक ने उठाया बस मार्शल्स का मुद्दा
दिल्ली संसद में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने बस मार्शलों के मुद्दे पर कहा कि इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है। हम बस मार्शलों के पक्ष में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। बस मार्शलों की नियुक्ति के लिए भाजपा के पैर पकड़े क्योंकि हम चाहते हैं कि दिल्ली की माताओं, बहनों और बेटियों को सुरक्षा मिले और बस मार्शलों को रोजगार। भाजपा ने बस मार्शल्स की नौकरी खत्म कर दी थी। कुलदीप में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोग इनके पास जाते हैं तो ये कहते हैं कि एलजी ने मंजूरी नहीं दी। एलजी साहब और दिल्ली भाजपा के बड़े नेताओं ने बस मार्शलों से मुलाकात की, फोटो खिंचवाई, लेकिन काम नहीं दिया। आज लोग पूछ रहे हैं कि आखिर हमें रोजगार क्यों नहीं दे रहे हैं।
प्रश्नकाल न कराये जाने पर बीजेपी ने जताया विरोध
सदन में प्रश्नकाल नहीं कराये जाने पर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया। विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सरकार पिछले से साल प्रश्नकाल नहीं करा रही है। ऐसे में विधायक अपनी आवाज नहीं उठा पर रहे हैं। इसके अलावा मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देने से भी बचने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी तरफ सदन में नियम 280 के तहत विधायकों की तरफ से उठाए जाने वाले मुद्दे को लेकर भी बीजेपी में कड़ा विरोध जताया है। दरअसल विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को मुद्दे पढ़ने का अवसर दिए बिना उन्हें पढ़ा हुआ माने जाने के निर्देश दिया, जिससे भाजपा विधायक नाराज हो गये और उन्होंने सदन का बहिष्कार कर दिया।
बीजेपी विधायकों ने किया सदन का बहिष्कार
सदन में अनुच्छेद 55 तहत चर्चा शुरू हुई। आदमी पार्टी के विधायकों की ओर से बस मार्शल्स की नियुक्ति नहीं होने के मुद्दे पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया। बहिष्कार के बाद बीजेपी विधायक सदन में लौट आए। जमानत पर रिहा होने के बाद सत्येन्द्र जैन पहली बार विधानसभा पहुंचे। प्रतिनिधि सभा में दोनों दलों के सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका स्वागत किया। हाल ही में आम आदमी पार्टी के जिन तीन विधायकों के टिकट काट दिए गए थे, वे आज सदन में नहीं आये, आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले कैलाश गहलोत भी सदन नहीं आये। हालांकि उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।
इसे भी पढ़ें- Excise Policy Issue: अरविंद केजरीवाल को HC से झटका, ट्रायल कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से किया इनकर






Users Today : 5

